1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. झुंझुनूंः युवक ने नाम नहीं बताया तो बैंक मैनेजर ने मार डाला, पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

झुंझुनूंः युवक ने नाम नहीं बताया तो बैंक मैनेजर ने मार डाला, पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 08, 2025 03:46 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 04:04 pm IST

एक युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या के 36 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की कस्टडी में हत्यारोपी- India TV Hindi
पुलिस की कस्टडी में हत्यारोपी Image Source : INDIA TV

झुंझुनूंः राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरी खुर्द क्षेत्र में एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस को पुलिस ने महज 36 घंटे में सुलझा लिया है। हत्या की यह वारदात 5 जुलाई की रात एक शराब पार्टी के दौरान हुई। इसमें AXIS बैंक नारनौल का मैनेजर कार्तिक शर्मा और उसके चार साथियों ने एक अनजान युवक को पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकि वह अपना नाम नहीं बता रहा था। हत्या के बाद शव को नग्न अवस्था में सड़क किनारे फेंककर एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई।

शराब पिलाकर मारा

5 जुलाई की रात पचेरी खुर्द गांव के बालाजी धर्मकांटा के पास शराब पार्टी चल रही थी। इसमें कार्तिक शर्मा (AXIS बैंक मैनेजर, नारनौल), सुनील (कार्तिक का ड्राइवर), विक्रम गुर्जर (डुमोली खुर्द निवासी), सुरेन्द्र उर्फ बल्लू यादव (भट्टा मालिक, पचेरी खुर्द), धनंजय उर्फ कालू (बल्लू का भांजा) शामिल थे। इसी दौरान वहां एक अनजान युवक आ पहुंचा। जब आरोपियों ने उससे नाम और पता पूछा, तो युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। शराब पार्टी कर रहे आरोपियों ने तैश में आकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।

  
हत्या को छिपाने की साजिश

आरोपियों ने हत्या के बाद घबरा कर शव को कुछ दूरी पर सिंघाना रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया। शव को घसीटकर एक्सीडेंट जैसा दिखाने की कोशिश की गई। शव अर्धनग्न अवस्था में था और उसके शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले। डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।


  
पहचान बनी बड़ी चुनौती

युवक की कलाई पर ‘KK’ गुदा हुआ था, पास में SKYLARK कंपनी की पट्टी वाली चप्पल पड़ी थी। शव के पास कोई दस्तावेज या पहचान से जुड़ा सामान नहीं मिला जिसके चलते शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव को बुहाना अस्पताल मोर्चरी में शव को सुरक्षित रखा गया है।

रिपोर्ट- अमित शर्मा, झुंझुनूं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।