1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. शादी सामारोह में PPE किट पहन नाचा शख्स, VIDEO हुआ वायरल

शादी सामारोह में PPE किट पहन नाचा शख्स, VIDEO हुआ वायरल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 28, 2020 06:55 am IST,  Updated : Nov 28, 2020 06:55 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'होम आइसोलेशन' रहने वाले एक आदमी को पीपीई किट पहने शादी समारोह में नाचता हुआ दिखाई दे रहा है।

शादी सामारोह में PPE किट...- India TV Hindi
शादी सामारोह में PPE किट पहन नाचा शख्स, VIDEO हुआ वायरल Image Source : IANS PHOTO

जयपुर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'होम आइसोलेशन' रहने वाले एक आदमी को पीपीई किट पहने शादी समारोह में नाचता हुआ दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि वीडियो जोधपुर का है, हालांकि सही जगह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि युवक समारोह में हिस्सा लेने के लिए खुद को नहीं रोक पाया और डांस फ्लोर पर आकर नाचने लगा।

सोशल मीडिया पर उसके साहस की लोग तारीफ कर रहे हैं और उसके डांस को 'कोरोना डांस' का नाम दे दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।