1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. हिट एंड रन केस: उस्मान खान ने कार से 3 को रौंदा, विरोध में जल रहा जयपुर, कांग्रेस ने आरोपी को पार्टी से निकाला

हिट एंड रन केस: उस्मान खान ने कार से 3 को रौंदा, विरोध में जल रहा जयपुर, कांग्रेस ने आरोपी को पार्टी से निकाला

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 08, 2025 10:50 am IST,  Updated : Apr 08, 2025 12:14 pm IST

उस्मान की किलर कार का कहर इतना खतरनाक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की मौत बाद में हो गई। हिट एंड रन मामले में कुल तीन लोगों की जान गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जयपुर हिट एंड रन मामले का आरोपी- India TV Hindi
जयपुर हिट एंड रन मामले का आरोपी Image Source : INDIA TV

जयपुर हिट एंड रन मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हिट एंड रन मामले में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। आरोपी उस्मान खान के बारे में पता चला है कि वो कांग्रेस का कार्यकर्ता है। पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। आरोपी उस्मान राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुआ था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी उस्मान जयपुर के शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी का रहने वाला है। 

पार्टी से निकाला गया उस्मान खान

जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को निष्कासित कर दिया है। आरोपी खान को कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी से बाहर किया गया है। उस्मान खान के कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के साथ फोटो भी हैं।

कार से निकल रही थी चिंगारी

आरोपी उस्मान की विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में लोहे के पलंग बनाने की फैक्ट्री है। जिस वक्त उस्मान गाड़ी चला  रहा था, वह बुरी तरह से नशे में था। कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसका अंदाजा और सीसीटीवी फुटेज से लगाया जा सकता है। हिट एंड रन के दौरान उस्मान की कार के पीछे से चिंगारी निकल रही थी।

आरोपी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

जयपुर हिट एंड रन केस को लेकर पब्लिक का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जयपुर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। नाहरगढ़ थाने के बाद जबरदस्त प्रोटेस्ट हो रहा है। गुस्साई भीड़ टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। सड़कों पर आगजनी की गई। आरोपी उस्मान खान को फांसी की सजा दिए जाने की भी मांग उठी है।

तीन लोगों की गई जान

जयपुर हिट एंड रन केस में उस्मान खान की कार के नीचे कुचलकर 50 साल की ममता कंवर और 37 साल के अवधेश पारीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुबह वीरेन्द्र सिंह नाम के एक और युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है।

8 से ज्यादा लोगों को कुचला

सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे जयपुर में तेज रफ्तार SUV कार ने सड़कों पर कोहराम मचा दिया था। जब नशे में धुत फैक्ट्री मालिक एवं कांग्रेस नेता उस्मान ने शहर के भीड़ भरे इलाके में 6 से 7 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में SUV दौड़ाई थी। इस जगह उसने 4 से 5 जगह लोगों को टक्कर मारी थी। पैदल चल रहे और गाड़ी सवार 8 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।