1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. हार्डवेयर की दुकान में भयंकर ब्लास्ट, हवा में उछला दुकानदार का शव; CCTV में दिखा विस्फोट

हार्डवेयर की दुकान में भयंकर ब्लास्ट, हवा में उछला दुकानदार का शव; CCTV में दिखा विस्फोट

 Published : Oct 29, 2025 11:34 am IST,  Updated : Oct 29, 2025 11:34 am IST

धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान का लोहे का शटर करीब 60 फीट दूर जा गिरा, जबकि अंदर सो रहा दुकानदार शंकरलाल 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

jhunjhunu blast- India TV Hindi
सीसीटीवी में कैद हुआ विस्फोट। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में मंगलवार देर रात 2 बजे के आसपास एक हार्डवेयर की दुकान में भीषण विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैल गई। निजामपुर मोड़ पर हुआ यह धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान का लोहे का शटर करीब 60 फीट दूर जा गिरा, जबकि अंदर सो रहा दुकानदार शंकरलाल (निवासी पपुरना) धमाके की ताकत से 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास की दुकानों के भी शीशे टूटे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक हुए धमाके से पूरी गली हिल गई। आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए और सड़क पर मलबा बिखर गया। सूचना मिलते ही खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

विस्फोट की वजह क्या?

पुलिस के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर या केमिकल (पेंट, थिनर आदि) से विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। धमाके के बाद आग पास की किताबों की दुकान तक फैल गई, जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ। आग पर काबू पाने के लिए एचसीएल और नगर पालिका की दो दमकलें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया।

हादसे का वीडियो आया सामने-

फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। बहरहाल पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

बेटी की शादी से पहले ही मातम में बदलीं खुशियां, ट्रेन की चपेट में आने से पिता की मौत, 100 मीटर तक घसीटा

जयपुर के टोडी गांव में मजदूरों से भरी बस में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, आग लगने से 2 की मौत; कई लोग झुलसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।