1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. NEET का दबाव बना जानलेवा, पेपर बिगड़ने पर स्टूडेंट ने खा ली 20 नींद की गोलियां

NEET का दबाव बना जानलेवा, पेपर बिगड़ने पर स्टूडेंट ने खा ली 20 नींद की गोलियां

 Published : May 05, 2026 11:34 pm IST,  Updated : May 05, 2026 11:34 pm IST

कोटा में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने नींद की गोलियां खाकर सुसाइड की कोशिश की। उसने 3 अलग-अलग मेडिकल स्टोर से इसने 20 टेबलेट गोलियां और सभी को खा लिया।

अस्पताल पहुंचे छात्र...- India TV Hindi
अस्पताल पहुंचे छात्र के परिजन। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के कुन्हाड़ी इलाके में NEET परीक्षा का दबाव एक छात्र पर इस कदर भारी पड़ा कि उसने अवसाद में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्र ने एक साथ 20 नींद की गोलियां निगल लीं जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पेपर बिगड़ने से तनाव में था छात्र

जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र पुत्र हरिराम प्रजापत पिछले करीब 6 महीनों से कोटा में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था। हाल ही में हुए पेपर के बिगड़ने से मानसिक रूप से टूट गया था। परीक्षा के परिणाम और प्रदर्शन को लेकर वह लगातार तनाव में था। इसी तनाव ने उसे ऐसा खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

3 मेडिकल स्टोर से खरीदी थी गोलियां

घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। जब छात्र ने कमरे में ही नींद की गोलियों का अत्यधिक सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। मकान मालिक को जैसे ही घटना का पता चला उन्होंने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत उसे एमबीएस अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। छात्र से जो पूछताछ की उसमें पता चला है कि 3 अलग-अलग मेडिकल स्टोर से इसने 20 टेबलेट गोलियां और सभी को खा लिया।

छात्र के पिता ने क्या बताया?

छात्र के पिता हरिराम प्रजापत ने बताया कि उनके बेटे ने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया। परिवार एक अन्य सदस्य ने बताया कि पुष्पेंद्र ने चौथी बार नीट की परीक्षा दी है। इससे पहले उसका सिलेक्शन बीडीएस के लिए हो गया था, लेकिन कुछ विवाद होने के चलते इसने दोबारा से कोटा जाकर ऑनलाइन क्लास लेकर तैयारी की और एग्जाम दिया था। कम नंबर आने का अंदेशा रहा होगा इसल‍िए उसने ऐसा क‍िया।

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है पुष्पेंद्र

फिलहाल छात्र को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

(रिपोर्ट- दिनेश कश्यप)

यह भी पढ़ें-

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।