1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. चुपके-चुपके आया, कर गया अपना काम... चोर की करतूत CCTV में कैद

चुपके-चुपके आया, कर गया अपना काम... चोर की करतूत CCTV में कैद

 Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 01, 2026 10:10 am IST,  Updated : Sep 01, 2026 10:56 am IST

एक अस्पताल में मोबाइल चोरी की घटना हुई। CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक अस्पताल परिसर में घूमता और सो रहे कर्मचारी के चार्जिंग पर लगे मोबाइल को चुपके से चोरी करते हुए नजर आया।

चिड़ावा के निजी अस्पताल में मोबाइल चोरी- India TV Hindi
चिड़ावा के निजी अस्पताल में मोबाइल चोरी Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के एक निजी अस्पताल में सोमवार अलसुबह मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। घटना की पूरी वारदात अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार तड़के करीब 4 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान एक संदिग्ध युवक अस्पताल परिसर में इधर-उधर घूमता हुआ CCTV कैमरे में नजर आ रहा है। युवक कुछ समय तक अस्पताल परिसर में घूमता रहा और आस-पास की गतिविधियों पर नजर रखता दिखाई देता है।

सो रहे कर्मचारी को बनाया निशाना

CCTV फुटेज के अनुसार, इसी दौरान युवक की नजर एक कर्मचारी के मोबाइल पर पड़ती है। कर्मचारी उस समय सो रहा था और उसका मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। युवक मौका देखकर कर्मचारी के पास पहुंचता है और बेहद चुपके से चार्जिंग में लगा मोबाइल उठा लेता है। मोबाइल उठाने के बाद संदिग्ध युवक वहां से निकल जाता है। मोबाइल चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद CCTV फुटेज खंगाला गया तो संदिग्ध युवक की गतिविधियां कैमरे में स्पष्ट दिखाई दीं। फुटेज के आधार पर अब युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बाइकों की भिड़ंत, CCTV में कैद हुआ हादसा

वहीं, राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में शनिवार रात पिलानी-चिड़ावा रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे का पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक बाइक सवार दाएं मुड़ रहा था, तभी दूसरी ओर से तेज गति से आ रहे युवक ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पिलानी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

(अमित शर्मा की रिपोर्ट के साथ)

ये भी पढ़ें-

किताब नहीं लाने पर छात्रा को धूप में खड़ा कराया, तबीयत बिगड़ने से हुई मौत; शिक्षिका का तबादला

मुंबई में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का सफर हुआ महंगा, आज से लागू होंगी नई दरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।