1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. माउंट आबू में सर्दी के कड़े होते तेवर, न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू में सर्दी के कड़े होते तेवर, न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2020 12:47 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 12:47 pm IST

राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के अनेक हिस्सों में दो दिन के बाद शुक्रवार को अच्छी धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच बृहस्पतिवार रात माउंट आबू में न्यनूतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माउंट आबू में न्यूनतम...- India TV Hindi
माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस  Image Source : FILE PHOTO

जयपुर: राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के अनेक हिस्सों में दो दिन के बाद शुक्रवार को अच्छी धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच बृहस्पतिवार रात माउंट आबू में न्यनूतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान चुरू में 7.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 8.1 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 8.5 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 9.5 डिग्री सेल्सियस व गंगानगर में 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के अनुसार 27-28 नवंबर को राज्य में कही-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की सम्भावना है। जबकि 28, 29 और 30 नवंबर के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की भी संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।