1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. VIDEO: बीच मझधार में फंसे थे पिकनिक मना रहे 6 लोग, एक-एक कर बहते चले गए, सिर्फ 1 को बचाया जा सका

VIDEO: बीच मझधार में फंसे थे पिकनिक मना रहे 6 लोग, एक-एक कर बहते चले गए, सिर्फ 1 को बचाया जा सका

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 15, 2025 12:29 pm IST,  Updated : Jul 15, 2025 01:23 pm IST

कोटा से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। चंबल नदी में अचानक आए तेज उफान की वजह से पिकनिक मनाने गए छह लोगों में से पांच पानी में बह गए।

तेज बहाव में फंसकर पांच लोग बहे- India TV Hindi
तेज बहाव में फंसकर पांच लोग बहे

राजस्थान के कई जिलों में लगातार हो रही आसमानी बारिश आफत बनकर बरस रही है। इस बीच, कोटा जिले के निमोदा हरिजी गांव से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। चंबल नदी में अचानक आए तेज उफान की वजह से माता के मंदिर के पास पिकनिक मनाने गए छह लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए, जिनमें से पांच लोग पानी में बह गए। एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया है।

पिकनिक मनाने गए थे

जानकारी के अनुसार, निमोदा हरिजी गांव निवासी बंशीलाल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों पांचूलाल, रमेश, आशु, संजय, देवकीनंदन और धर्मराज के साथ निमोदा हरिजी चौथ माता मंदिर के स्थान पर पिकनिक मनाने गए थे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और सभी पानी के तेज बहाव में फंस गए। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक सभी एक-दूसरे को पकड़े चट्टानों पर खड़े रहे, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि एक-एक कर छह में से पांच लोग उसमें बह गए।

पानी के बहाव में बह गए

पांचूलाल, रमेश, संजय, आशु, देवकीनंदन और धर्मराज दुर्भाग्यवश पानी के बहाव में बह गए, जबकि बंशीलाल को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन अनिल चौधरी, तहसीलदार प्रीतम कुमारी, विकास अधिकारी डॉ. भानु मौली मौर्य, बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर, एडिशनल एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पानी में बहे सभी पांच लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के इस बड़े स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

हत्या या हादसा? पटना से लापता बैंक मैनेजर की रहस्यमय मौत, कुएं से मिला शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।