1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. नई कार में बैठकर शोरूम से घर लौट रहे थे, कुछ ही किमी चली और पकड़ी आग, डॉक्टर ने मां को बाहर खींचा; VIDEO

नई कार में बैठकर शोरूम से घर लौट रहे थे, कुछ ही किमी चली और पकड़ी आग, डॉक्टर ने मां को बाहर खींचा; VIDEO

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Jul 17, 2026 04:38 pm IST,  Updated : Jul 17, 2026 04:49 pm IST

अजमेर के डॉक्टर ने मारुति कंपनी की नई कार खरीदी थी। शोरूम से डिलीवरी लेने के बाद वे खुशी-खुशी अपनी मां और परिवार के साथ घर लौट रहे थे कि अचानक कार में आग लग गई।

ajmer new car fire- India TV Hindi
नई कार में लगी आग। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के अजमेर में एक डॉक्टर ने नई कार खरीदी लेकिन कार खरीदने की खुशी कुछ ही देर में दहशत में बदल गई जब डिलीवरी लेने के 30 मिनट बाद ही उसमें आग लग गई। कार चला रहे जेएलएन अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के न्यूरो सर्जन डॉक्टर कुशल गोयल ने कार के बोनट से धुआं उठता देख सड़क किनारे उसे रोक। उन्होंने बिना पल गंवाए तुंरत अपनी मां और अन्य परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलने के तुरंत बाद नगर निगम की दमकल ने आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि घटना में कार का इंजन पूरी तरह जलकर राख हो गया। 

डिलीवरी लेने के 30 मिनट बाद कार में भड़की आग

वैशालीनगर के आनंद नगर निवासी डॉ. कुशल गोयल ने गुरुवार को मारुति कंपनी की नई कार खरीदी थी। शोरूम से डिलीवरी लेने के बाद वे खुशी-खुशी अपनी मां और परिवार के साथ घर लौट रहे थे। करीब आधे घंटे बाद वैशालीनगर में कार के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। गनीमत रही कि कार चला रहे डॉक्टर कुशल ने समय रहते बोनट से उठता धुआं देख लिया और तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी।

fire in new car
Image Source : REPORTER INPUTकार में लगी आग।

इसके बाद उन्होंने सभी परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही क्षणों में बोनट के भीतर आग की लपटें उठने लगीं। उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही तुरंत पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, इससे आग पूरी कार में नहीं फैल सकी और पहले ही नियंत्रित हो गई।

वीडियो आया सामने-

क्षतिग्रस्त कार को वापस शोरूम भेजा

आग बुझाने के बाद क्षतिग्रस्त कार को वापस शोरूम ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। तकनीकी जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि आग शॉर्ट सर्किट, किसी तकनीकी खराबी या अन्य किसी वजह से लगी। फिलहाल घटना को लेकर कंपनी स्तर पर जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

वीडियो में देखे कार मालिक डॉक्टर ने क्या कुछ कहा-

वहीं, आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही मुंबई में कोस्टल रोड पर टनल के अंदर चलती कार में आग लग गई। इसकी वजह से सुरंग से गुजरने वाली गाड़ियां आगे नहीं बढ़ सकीं और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

(रिपोर्ट- राजकुमार वर्मा)

यह भी पढ़ें-

Video: गंगा स्नान करने जा रहे 4 लोग जिंदा जले, चलती कार में आग लगने से हादसा, शव पहचानना मुश्किल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।