1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Election Result: वसुंधरा से लेकर गहलोत और पायलट तक, ये रही राजस्थान की सबसे हॉट सीटों की लिस्ट

Rajasthan Election Result: वसुंधरा से लेकर गहलोत और पायलट तक, ये रही राजस्थान की सबसे हॉट सीटों की लिस्ट

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Dec 03, 2023 07:10 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 01:51 pm IST

राजस्थान में 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सुबह 8 बजे से चुनाव परिणाम के ताजा रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले हम आपके लिए लेकर आए हैं राज्य के हॉट सीटों की लिस्ट।

Rajasthan Election Result- India TV Hindi
Rajasthan Election Result Image Source : PTI

राजस्थान विधानसभा चुनाव, 2023 के परिणाम आज रविवार 3 दिसंबर को जारी किए जाने वाले हैं। बता दें कि राज्य की 199 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 25 नवंबर को मतदान हुए थे। राज्य में सत्ताधारी दल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। दोनों ही दल चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। आज सुबह 8 बजे से इस चुनाव की मतगणना शुरू हो जाएगी। इस हम पाठकों के लिए लेकर आए हैं राजस्थान की सबसे ज्यादा चर्चित हॉट सीटों की लिस्ट, जिनपर सभी की नजर रहने वाली है। 

कांग्रेस की मुख्य सीटें

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  - सरदारपूरा 
  • सचिन पायलट - टोंक
  • गोविंद सिंह डोटासरा – लक्ष्मणगढ
  • सीपी जोशी – नाथद्वारा
  • शांतिधारीवाल – कोटा नार्थ
  • महेश जोशी – हवामहल
  • रघुशर्मा – केकड़ी सीट , अजमेर

भाजपा की की मुख्य सीटें

  • पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया, - झारापाटन
  • राज्यवर्धन सिंह राठौर – झोंटवाड़ा 
  • दिया कुमारी - विधाधरनगर
  • किरोड़ी लाल मीणा  - सवाईमाधोपुर
  • देवजी पटेल- संचौर
  • महंत बालक नाथ – तिजारा,अलवर
  • नरेंद्र कुमार – राज्यसभा सीट – झुंझुनु की मंडावा से चुनाव लड़ रहे है

199 सीटों पर 1862 उम्मीदवार

राजस्थान की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान 25 नवंबर को हुआ था। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। इन 199 सीटों पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में वोटों की गिनती के लिए 2552 टेबल लगाए गए हैं। ईवीएम मतगणना के लिए कुल 4180 राउंड होंगे। सबसे अधिक 34 राउंड शिव विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम 14 राउंड अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होंगे। मतगणना जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे विधानसभा क्षेत्र वार शुरू होगी।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election Results 2023 Live: राजस्थान के 'रण' में कौन मारेगा बाजी? सुबह 8 बजे से आएंगे रुझान, पढ़ें- काउंटिंग अपडेट्स

ये भी पढ़ें- Sawai Madhopur, Rajasthan Assembly Election Results 2023: क्या किरोड़ी लाल मीणा लहराएंगे भाजपा का झंडा या कांग्रेस को मिलेगी जीत?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।