1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में प्रदर्शन खत्म, सुखदेव गोगामेड़ी का कल होगा अंतिम संस्कार

जयपुर में प्रदर्शन खत्म, सुखदेव गोगामेड़ी का कल होगा अंतिम संस्कार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Updated : Dec 06, 2023 08:08 pm IST

Rajasthan bandh Live Updates: राजस्थान के कई शहरों में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के विरोध में धरना और प्रदर्शन चल रहा है।

Protest- India TV Hindi
विरोध प्रदर्शन और आगजनी की तस्वीरें Image Source : INDIA TV

Rajasthan bandh Live Updates: राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। इसके विरोध में आज राजपूत समाज की ओर राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान राजस्थान में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कई जगहों से तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें हैं।

Rajasthan bandh Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 8:08 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कल होगा सुखदेव गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार

    करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन खत्म हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कल गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

     

  • 4:49 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अमित शाह ने की राज्यपाल से बात

    सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड मामले में राज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री के बीच फोन पर बातचीत हुई है। राज्यपाल कलराज मिश्र और गृहमंत्री अमित शाह के बीच चर्चा हुई है। केंद्र सरकार राजस्थान में तीन पैरामिलिट्री फोर्सेस की कंपनियां तैनात करवाएगी। प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स उपलब्ध होगी।

     

  • 3:20 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मध्य प्रदेश में भी उग्र प्रदर्शन

    आगर मालवा- जयपुर में करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या का मामला, आगर जिला मुख्यालय पर छावनी चौराहे पर करणी सेना द्वारा किया प्रदर्शन, इंदौर कोटा हाइवे पर स्थित छावनी चौराहे पर किया सांकेतिक चक्काजाम, बड़ी संख्या में उपस्थित प्रदर्शनकारियों ने जमकर की नारेबाजी, ज्ञापन सौंप आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, एडीएम एसडीएम व एसडीओपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद। 

  • 2:47 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    जोधपुर रेलवे स्टेशन के अंदर घुसे प्रदर्शनकारी

    जोधपुर में सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जोधपुर रेलवे स्टेशन के अंदर प्रदर्शनकारियों ने प्रवेश किया। रेल पटरियों के बीच में प्रदर्शनकारी खड़े हो गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को हटाया है।

  • 1:30 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    करौली में रैली निकालकर बाजार बंद काराया गया

    राजस्थान के करौली में विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। सभा के बाद करौली कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। रैली निकालकर बाजार बंद करवाया गया। सुरक्षा के लिए शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। राजपूत समाज के लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।

  • 1:27 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    MP के राजगढ़ में हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन

    करणी सेना अध्यक्ष की हत्या के विरोध में मध्य प्रदेश में भी रोष दिखने को मिल रहा है। राज्य के राजगढ़ जिले में करणी सैनिकों और राजपूत समाज की ओर से हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • 12:57 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    राजस्थान में अलर्ट मोड पर प्रशासन, रोडवेज बसों का संचालन बंद

    राजस्थान में आज बंद के आह्वान पर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रोडवेज मुख्यालय जयपुर से आदेश जारी हुए। रोडवेज बसों के संचालक को बंद करने के आदेश एमडी ने जारी किया, जिसके बाद ब्यावर आधार प्रबंधन ने भी सभी बसों को ब्यावर स्टैंड पर रोका है। अचानक हुए रोडवेज बंद को लेकर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी आदेशों तक रोडवेज बसों का संचालन बंद रहेगा।

  • 12:54 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    भीलवाड़ा में रोकी गई ट्रेन, हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग

    भीलवाड़ा में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सर्व समाज के आह्वान पर आज भीलवाड़ा जिला बंद है। बंद के दौरान लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। बंद समर्थकों ने ट्रेन रोकी। लोगों हत्यारों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की है। पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है।

  • 12:49 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    बंद के दौरान दुकानों में तोड़फोड़, व्यापारियों में आक्रोश

    राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बंद के दौरान लगभग आधा दर्जन दुकानों में तोड़फोड़ हुई। दुकानों में तोड़फोड़ के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि बंद दुकानों के बाहर पड़े सामान में तोड़फोड़ की गई। व्यापारियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

  • 12:33 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    वसुंधरा राजे ने गोगामेड़ी की हत्या को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

    बीजेपी की वरिष्ठ नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति मिले।

  • 12:30 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    उदयपुर में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन

    सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में उदयपुर के सेवा आसाराम चौक पर राजपूत समुदाय के लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

  • 12:28 PM (IST)
    Posted by Malaika Imam

    राजस्थान के अजमेर में दुकानें बंद

    जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजपूत समुदाय की ओर से राज्यव्यापी बंद के आह्वान के कारण राजस्थान के अजमेर में दुकानें बंद रहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।