1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: भाई ने कार से कुचलकर भाई की हत्या की, सामने आया घटना का VIDEO, 150 मीटर तक घिसटता दिखा शव

राजस्थान: भाई ने कार से कुचलकर भाई की हत्या की, सामने आया घटना का VIDEO, 150 मीटर तक घिसटता दिखा शव

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Sep 27, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 02:44 pm IST

राजस्थान के झुंझुनूं में एक भाई ने कार से कुचलकर भाई की हत्या कर दी है। सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हो गई, जिसमें ये हत्याकांड साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

Jhunjhunu- India TV Hindi
मृतक विजय Image Source : REPORTER INPUT

झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब पार्टी के बाद चचेरे भाई ने कार से कुचलकर अपने ही भाई की हत्या कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार चालक, युवक को कुचलते हुए दिख रहा है। पहले कार चालक, वाहन को रोककर पीड़ित से बात करता है और फिर उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा देता है। इस दौरान कार चालक को बिल्कुल भी दया नहीं आती और वह इस हत्याकांड को खुलेआम अंजाम देता है। 

क्या है पूरा मामला?

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के जीणी गांव में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद के बाद युवक विजय पुत्र सुरेश कुमार (35) की उसके ही चचेरे भाई प्रदीप ने कार से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी प्रदीप अर्टिगा कार से विजय को टक्कर मारने के बाद करीब 150 मीटर तक घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। इस हादसे में विजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात विजय अपने चचेरे भाई प्रदीप और गांव के ही मानसिंह के साथ पेट्रोल पंप के पास शराब पार्टी कर रहा था। घर लौटते समय रात करीब 11:15 बजे किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो प्रदीप ने कार से विजय को कुचल दिया। मृतक विजय के 5 साल की बेटी और 11 माह का बेटा है। वह घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए डिटेन कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शव के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है। सरपंच अमीलाल भड़िया ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले के सामने आने के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है। उनकी मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उसने एक हंसते खेलते परिवार को खत्म कर दिया। (इनपुट: अमित शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।