1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus से तीन और लोगों की मौत, 280 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus से तीन और लोगों की मौत, 280 नये मामले

 Written By: Bhasha
 Published : May 27, 2020 11:30 pm IST,  Updated : May 27, 2020 11:30 pm IST

राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस के कारण तीन और मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमित मरीजों के मरने वालों की संख्या 173 हो गई है।

राजस्थान में Coronavirus से तीन और लोगों की मौत, 280 नये मामले- India TV Hindi
राजस्थान में Coronavirus से तीन और लोगों की मौत, 280 नये मामले Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस के कारण तीन और मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमित मरीजों के मरने वालों की संख्या 173 हो गई है। इसके साथ ही 280 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की संख्या 7816 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात नौ बजे जयपुर में तीन और कोरोना वायरस मरीजों की मौत हो गई। केवल जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 84 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं राज्य में 280 नये मामले सामने आये है। इनमें झालावाड में 64, जयपुर में 42, जोधपुर में 33, पाली में 21, कोटा में 18,सीकर में 13, नागौर में 12, भरतपुर में 10,बीकानेर—राजसमंद में 9—9, भीलवाडा—हनुमानगढ में 7—7, उदयपुर—झुंझुनूं में 6—6, टोंक में 4, गंगानगर—बारां में 3—3,धौलपुर, करौली, सिरोही में 2—2, अजमेर—बाडमेर—बूंदी—चित्तोडगढ—दौसा—डूंगरपुर में एक- एक नये मामले सामने आए।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।