1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड और ATS ने चलाया तलाशी अभियान

जयपुर कलेक्ट्रेट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड और ATS ने चलाया तलाशी अभियान

 Published : Apr 03, 2025 05:13 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 05:27 pm IST

जयपुर के कलेक्ट्रेट ऑफिस को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद बम स्क्वाड और ATS ने चलाया तलाशी अभियान चलाया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को डराने का वाला मामला सामने आया है। जयपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम की ये धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है। ई-मेल प्राप्त होने के बाद पुलिस के बम निरोधक दस्ते और एटीएस की टीम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर गहन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और बम विस्फोट करने की धमकी  फर्जी पाई गई है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित बुडानिया ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया- "आज जयपुर जिलाधिकारी कार्यालय को ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई। प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर को खाली करा लिया और लोगों का प्रवेश रोक दिया। जांच टीमों को बुलाकर भवन के हर कमरे और हिस्से की जांच की गई तथा चार टीमों ने गहन तलाशी ली।"

झूठी निकली धमकी

जयपुर के जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में बम धमाके की धमकी जांच में फर्जी पाई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि ईमेल पर धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर की गहन तलाशी ली। बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और अन्य विशेषज्ञों की टीम ने करीब 2 घंटे तक जांच की लेकिन यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। दो घंटे बाद परिसर में कर्मचारियों और लोगों का प्रवेश शुरू हुआ।

धमकी देने वाले को पकड़ने की कोशिश जारी

राजधानी जयपुर में कलेक्टर ऑफिस के पास ही जिला अदालत और मिनी सचिवालय भी स्थित है। धमकी भरा ईमेल मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को परिसर से बाहर निकाला गया और जांच की गई। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, विशेषज्ञों की टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- सीकर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ जमकर पथराव, 2 SHO समेत 11 पुलिसकर्मी घायल

VIDEO: IG साहेब और विधायक के बीच फीता काटने को लेकर हो गई नोकझोंक, खाटूश्यामजी सदर थाने का मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।