1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पानी को लेकर गांव की महिलाओं ने सुनाई इतनी खरी-खोटी कि गाड़ी में बैठकर रोने लगीं महिला अधिकारी, सामने आया Video

पानी को लेकर गांव की महिलाओं ने सुनाई इतनी खरी-खोटी कि गाड़ी में बैठकर रोने लगीं महिला अधिकारी, सामने आया Video

 Published : May 08, 2026 02:53 pm IST,  Updated : May 08, 2026 02:55 pm IST

झुंझुनूं जिले के एक गांव में पानी के संकट को लेकर गांव की महिलाओं ने जलदाय विभाग की महिला JEN अधिकारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिससे वह गाड़ी में बैठकर रोने लगीं। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

jhunjhnu water women officer crying- India TV Hindi
झुंझुनूं में रो पड़ीं महिला अधिकारी। Image Source : REPORTER

राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र की ढाणियां पंचायत में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पेयजल संकट को लेकर गांव की महिलाओं ने जलदाय विभाग की JEN अधिकारी अंतरा मीणा को इतना सुनाया कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए। JEN अंतरा मीणा गाड़ी में बैठकर रोने लगीं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं जिले की ढाणियां पंचायत में पानी को लेकर भारी बवाल देखने को मिला। गांव की आक्रोशित महिलाओं ने जलदाय विभाग की JEN अधिकारी अंतरा मीणा को खरी-खोटी सुना दी जिस कारण उनके आंसू फूट पड़े। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बीते 6 महीने से गांव में पानी की समस्या चल रही है। 

हमें दो साल हो गए पानी के लिए रोते हुए- महिलाएं

 महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गांव की टंकी पूरी भरने से पहले ही पानी की सप्लाई शहर की ओर मोड़ दी जाती है, जिससे करीब 500 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने गंदे पानी की सप्लाई का भी आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिलाएं कहती नजर आ रही है कि "आप तो अब रो रही हो हमें दो साल हो गए पानी के लिए रोते हुए।"

अधिकारी ने क्या बताया?

इस पूरे मामले में जेईएन अंतरा मीणा का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारी की बाइक की चाबी छीन ली थी। वह अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों की चाबी वापस दिलाने और समझाइश के लिए गांव गई थीं, जहां महिलाओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया  (रिपोर्ट: अमित शर्मा)

ये भी पढ़ें- शादी के बीच मैरिज होम से 12 लाख के गहने गायब, नाबालिग चोर का CCTV फुटेज देख चौंक जाएंगे आप

'तुम 12 दिन तक मेरे केशव के साथ रहना', सूदखोरों से तंग जीजा ने सुसाइड से पहले साले को भेजा दर्द भरा VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।