1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 'तुम 12 दिन तक मेरे केशव के साथ रहना', सूदखोरों से तंग जीजा ने सुसाइड से पहले साले को भेजा दर्द भरा VIDEO

'तुम 12 दिन तक मेरे केशव के साथ रहना', सूदखोरों से तंग जीजा ने सुसाइड से पहले साले को भेजा दर्द भरा VIDEO

 Published : May 06, 2026 08:54 pm IST,  Updated : May 06, 2026 08:54 pm IST

भीलवाड़ा में सूदखोरों से परेशान LDC के पद पर कार्यरत शख्स ने जहर खाकर जान दे दी। उन्होंने अपने साले के नाम एक वीडियो सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें उन्होंने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाई है।

सूर्य प्रकाश ने...- India TV Hindi
सूर्य प्रकाश ने सुसाइड से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर अपने साले को भेजा था। Image Source : REPORTER INPUT

भीलवाड़ा शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने सूदखोरों से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले व्यक्ति ने अपने साले को वीडियो भेजा जिसमें उन्होंने अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई। भीलवाड़ा शहर की सुभाष नगर थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

एलडीसी के पद पर कार्यरत थे सूर्य प्रकाश

भीलवाड़ा शहर के सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई ने बताया, 51 वर्षीय सूर्य प्रकाश दाधीच जोधपुर में मरुधरा नर्सिंग कॉलेज में एलडीसी के पद पर कार्यरत थे। उनका शव बुधवार को बेहोशी की हाल में आरके गार्डन में मिला। सूर्य प्रकाश को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

वीडियो में बताई दर्दभरी दास्तां

मृतक सूर्य प्रकाश ने अपने साले संजय तिवारी को एक सोशल मीडिया के माध्यम से एक सुसाइड वीडियो भेजा था। वीडियो में सूर्य प्रकाश कह रहे हैं, ''भरत यह वीडियो तेरे लिए है, पुलिस वालों को भी दिखाना। मेरे परिवार को कोई परेशान ना करें ना ही मेरा पोस्टमार्टम कराए। मेरा अंतिम संस्कार भीलवाड़ा में किया जाए और तुम 12 दिन तक मेरे केशव के साथ रहना। केशव का ध्यान रखना। जो मेरे मांगने वाले हैं, उन्होंने मेरे से ब्याज से काफी गुना पैसे ले लिया है, मेरे से कोई कुछ भी नहीं मांगता है। मेरे परिवार का ध्यान रखना इन पर कोई आंच मत आने देना, उनकी रक्षा करना।''

सुसाइड से पहले साले को भेजा था ये वीडियो-

पुलिस की कार्रवाई

सुभाष नगर थाना प्रभारी ने कहा कि हमने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वीडियो में सूदखोरी की बात सामने आ रही है, हम विभिन्न टीमों का गठन करते हुए हर एंगल से जांच कर रहे हैं। अगर सूदखोरी का मामला होगा तो जांच के बाद ब्याज माफिया को भी गिरफ्तार कर सख्त कारवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

(रिपोर्ट- सोमदत्त त्रिपाठी)

यह भी पढ़ें-

गुरुग्राम में 5 शव मिलने से हड़कंप, पत्नी और 4 बच्चों की हत्या के बाद पति ने की सुसाइड की कोशिश

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने लगाई फांसी, सुसाइड से मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।