राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। राज्य की इन सभी सीटों पर पड़े वोटों की गिनती आज हो रही है। पिछली बार राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। ऐसे में इस बार भी लोगों की निगाहें राजस्थान चुनाव के रिजल्ट पर होंगी।
- Hindi News
- राजस्थान
- Rajasthan Lok Sabha election Results 2024: राजस्थान में किस सीट से कौन जीता? यहां जानें पल-पल का अपडेट
Rajasthan Lok Sabha election Results 2024: राजस्थान में किस सीट से कौन जीता? यहां जानें पल-पल का अपडेट
Rajasthan Lok Sabha election Results 2024 Live: राजस्थान में हुए 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। राज्य की 25 लोकसभा सीटों पर हुई वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
Rajasthan Lok Sabha election Results 2024 Live
-
3:00 PM (IST) Jun 04, 2024
अजमेर सीट पर बीजेपी के भागीरथ चौधरी आगे
अजमेर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी आगे चल रहे हैं। यहां पर भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी को 741151 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी को 413685 वोट मिले हैं।
-
2:28 PM (IST) Jun 04, 2024
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- सरकार बना रही एनडीए
केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि "चौथी बार मेरी जीत सुनिश्चित करने के लिए मैं भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। मेरी प्राथमिकता यह होगी कि बीकानेर 'विकसित बीकानेर' बने. एनडीए सरकार बना रही है।"
-
2:00 PM (IST) Jun 04, 2024
जालौर सिरोही पर बीजेपी के लुंबा राम आगे
जालौर सिरोही लोकसभा सीट पर 15 राउंड की गिनती समाप्त हो गई है। अब तक के रुझानों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी लुंबा राम आगे चल रहे हैं। अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत को 553539 मत मिले हैं, जबकि बीजेपी के लुंबा राम को 746509 मत मिले हैं। इस तरह से बीजेपी के प्रत्याशी लुंबा राम 192970 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-
1:09 PM (IST) Jun 04, 2024
बांसवाड़ा सीट पर राजकुमार रोत आगे
बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत 150697 वोट से आगे चल रहे हैं। राजकुमार रोत को 479895, भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीया को 329198 ओर कांग्रेस के अरविंद डामोर को 393999 वोट मिले हैं।
-
1:04 PM (IST) Jun 04, 2024
भरतपुर सीट पर संजना जाटव की जीत
भरतपुर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी संजना जाटव चुनाव जीत गई हैं।
-
1:04 PM (IST) Jun 04, 2024
करौली-धौलपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव जीते
करौली-धौलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा की प्रत्यासी इंदु देवी जाटव को हराया है।
-
1:00 PM (IST) Jun 04, 2024
झालावाड़-बारां सीट पर बीजेपी आगे
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से बेजीप के दुष्यंत सिंह आगे चल रहे हैं। दुष्यंत सिंह अभी 253130 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन इस सीट पर पीछे हैं।
-
11:46 AM (IST) Jun 04, 2024
बीकानेर में भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल आगे
बीकानेर में नौवें राउंड तक भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल आगे चल रहे हैं। भाजपा के अर्जुन राम मेघवाल को अब तक कुल 3,04,831 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल को 2,67,555 वोट मिले हैं।
-
11:36 AM (IST) Jun 04, 2024
जयपुर से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने दर्ज की जीत
जयपुर शहर लोकसभा सीट से पहले नतीजे सामने आए हैं। यहां पर भाजपा की मंजू शर्मा ने जीत दर्ज कर ली है।
-
11:33 AM (IST) Jun 04, 2024
भीलवाड़ा सीट पर दामोदर अग्रवाल आगे
भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर 9 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल आगे चल रहे हैं। दामोदर अग्रवाल 166440 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी सी पी जोशी हैं।
-
10:50 AM (IST) Jun 04, 2024
जालौर सिरोही सीट पर भाजपा आगे
जालौर सिरोही लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। वैभव गहलोत को अब तक 158052 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के लुंबा राम को 202872 वोट मिले हैं। बीजेपी के लुंबा राम 46820 वोटों से अभी आगे चल रहे हैं।
-
10:45 AM (IST) Jun 04, 2024
सीकर सीट पर अमराराम आगे
सीकर लोकसभा सीट पर सीपीआईएम के प्रत्याशी अमराराम आगे चल रहे हैं। अमराराम इस समय 20681 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक अमराराम को 153351 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी समेधांनन्द सरस्वती को 132670 वोट मिले हैं।
-
10:17 AM (IST) Jun 04, 2024
सीपी जोशी ने पूर्ण बहुमत की कही बात
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सीपी जोशी ने कहा कि 'हमें पूरा विश्वास है कि देश के साथ-साथ राजस्थान में भी बीजेपी को स्पष्ट और पूर्ण बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस जल्द ही ईवीएम को दोष देना शुरू कर देगी।"
-
10:11 AM (IST) Jun 04, 2024
झुंझुनूं सीट पर कांग्रेस आगे
झुंझुनूं से कांग्रेस के ब्रिजेंद्र ओला 13843 वोटों से आगे चल रहे हैं। झुंझुनूं लोकसभा सीट पर काउंटिंग जारी है। कांग्रेस के ब्रिजेंद्र ओला को अब तक 90 हजार 88 वोट मिले हैं। वही भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को 76245 वोट मिले हैं।
-
9:45 AM (IST) Jun 04, 2024
झालावाड़-बारां में बीजेपी 19069 वोटों से आगे
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह 19069 वोटों से आगे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन पीछे चल रही हैं।
-
9:43 AM (IST) Jun 04, 2024
भीलवाड़ा सीट पर 30049 वोटों से भाजपा आगे
चार राउंड की गिनती के बाद भाजपा के दामोदर अग्रवाल 30049 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के सीपी जोशी अभी पीछे चल रहे हैं।
-
9:38 AM (IST) Jun 04, 2024
दौसा सीट पर कांग्रेस आगे
दौसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा को 44067 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के कन्हैयालाल को 24743 वोट मिले हैं। फिलहाल कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा 21285 वोट से आगे चल रहे हैं।
-
9:27 AM (IST) Jun 04, 2024
अजमेर सीट पर भाजपा आगे
अजमेर लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। यहां पर भाजपा के भागीरथ चौधरी को 63643 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी को 46352 वोट मिले हैं।
-
9:16 AM (IST) Jun 04, 2024
करौली-धौलपुर में आगे निकली कांग्रेस
करौली धौलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के भजनलाल 3013 मत से आगे हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल को 27508 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 24495 वोट मिले हैं।
-
9:13 AM (IST) Jun 04, 2024
भीलवाड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे
भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर सीपी जोशी से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल 7715 मतों से आगे हैं।
-
9:11 AM (IST) Jun 04, 2024
करौली-धौलपुर सीट पर भाजपा आगे
करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर हो रही मतगणना के पहले राउंड में भाजपा की इन्दू देवी जाटव 2445 मत से आगे चल रही हैं।
-
8:50 AM (IST) Jun 04, 2024
भरतपुर में संजना जाटव 336 वोटों से आगे
भरतपुर लोकसभा चुनाव में पहला राउंड खत्म हुआ। कांग्रेस की संजना जाटव 336 मतों से आगे चल रही हैं।
-
8:37 AM (IST) Jun 04, 2024
राजस्थान में 19 सीटों पर बीजेपी आगे
राजस्थान में भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 6 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।
-
8:36 AM (IST) Jun 04, 2024
झालावाड़-बारां सीट पर भाजपा आगे
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन पीछे चल रही हैं।
-
8:21 AM (IST) Jun 04, 2024
बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी
केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ''4 जून 2024 को भारतीय संसद के इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण दिन के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। आज जो नतीजे आएंगे वो संसद के लिए मजबूत नींव रखेंगे।'' विकसित भारत और पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। बीकानेर की जनता ने हमें तीन बार आशीर्वाद दिया है और चौथी बार भी आशीर्वाद देने जा रहे हैं।''
-
8:19 AM (IST) Jun 04, 2024
चुरू में भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया आगे
लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। यहां पर पहला रुझान भाजपा के पक्ष में आया है। पोस्टल बैलेट की गणना में भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया आगे चल रहे हैं। भाजपा के देवेंद्र और कांग्रेस के राहुल कस्वां के बीच यहां सीधा मुकाबला देखा जा रहा है।
-
8:15 AM (IST) Jun 04, 2024
भरतपुर में संजना जाटव आगे
भरतपुर लोकसभा चुनाव में डाक मत पत्रों की गिनती में कांग्रेस की संजना जाटव आगे।
-
8:13 AM (IST) Jun 04, 2024
राजस्थान में मतगणना शुरू
राजस्थान में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
-
7:58 AM (IST) Jun 04, 2024
सीकर के भाजपा प्रत्याशी ने किया जीत का दावा
सीकर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती मतगणना स्थल पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने गणेश मंदिर में दर्शन भी किया। भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती ने जीत का दावा किया है। उन्होंने देश में मोदी सरकार बनेगी। देश में एनडीए की सरकार बनाते हुए भाजपा 400 सीट पार करेगी। मीडिया से बात करते हुए सुमेधानंद सरस्वती जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए।
-
7:44 AM (IST) Jun 04, 2024
गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सीकर के भाजपा प्रत्याशी
सीकर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती मतदान केंद्र पहुंचने से पहले सीकर के फतेहपुरी गेट गणेश मंदिर दर्शन करने गए हैं।
-
7:35 AM (IST) Jun 04, 2024
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा
केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के जोधपुर से बीजेपी उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव से बीजेपी को जिताने का सिलसिला जारी रखते हुए सभी कार्यकर्ता इस आखिरी दिन अपनी पूरी मेहनत को सफल बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से विजयी होंगे। भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।''
-
7:34 AM (IST) Jun 04, 2024
जयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ने ईवीएम हैकिंग पर दिया बयान
ईवीएम पर उठ रहे सवालों पर कांग्रेस नेता और जयपुर सीट से उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि ''अगर ईवीएम पर इतने सवाल उठ रहे हैं तो इन चुनाव प्रक्रियाओं के बाद चुनाव आयोग को आगे आना चाहिए और ईवीएम को लोगों के सामने रखना चाहिए।चुनाव आयोग को पारदर्शी होना चाहिए। चुनाव आयोग को इसे हैक करने वाले के लिए इनाम की घोषणा करनी चाहिए और अगर कोई इसे हैक कर सकता है तो इसे बदल दे।''
-
7:03 AM (IST) Jun 04, 2024
सीकर में 21 राउंड के बाद आएगा फैसला
सीकर में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। यहां पर 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भाजपा के स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और माकपा के अमराराम के बीच यहां पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां पर 12 लाख 74 हजार 270 वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। हर विधानसभा क्षेत्र की 14-14 टेबल पर गिनती कराई जाएगी। यहां पर 21 राउंड के बाद आएगा फैसला।
-
6:50 AM (IST) Jun 04, 2024
जयपुर के मतगणना स्थलों पर तैयारी पूरी
जयपुर के एक मतगणना स्थल की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही मतगणना की पूरी तैयारी भी कर ली गई है।
-
6:48 AM (IST) Jun 04, 2024
जयपुर में भाजपा कार्यालय पर उत्साह
जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय को सजा दिया गया है। बता दें कि आज सुबह 8 बजे से मतगणना होने वाली है। ऐसे में कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।
-
6:35 AM (IST) Jun 04, 2024
मतगणना के लिए 13 हजार से अधिक कर्मी नियुक्त
लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत राजस्थान के सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 62.10 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतगणना के लिए निर्वाचन अधिकारी, उप निर्वाचन अधिकारी, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक आदि सहित कुल 13 हजार से अधिक कर्मियों की नियुक्ति की गई है। गुप्ता ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों को मतगणना केंद्र में सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति के कमरे में प्रवेश करने या छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
-
6:33 AM (IST) Jun 04, 2024
मतगणना के लिए हुई पूरी तैयारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सबसे पहले सुबह आठ बजे से डाक मतपत्रों के माध्यम से डाले गए मतों की गिनती होगी। इसके लिए कुल 63 कक्ष बनाए गए हैं। इसके बाद 8.30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में संचित मतों की गिनती शुरू की जाएगी, इसके लिए कुल 235 कक्ष होंगे। ईवीएम के मतों की गणना के लिए 2,713 ‘टेबल’ और डक मतपत्र एवं ईटीबीपीएस से डाले गए मतों की गणना के लिए 841 ‘टेबल’ लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना कुल 4,033 चक्र में होगी। सबसे अधिक कुल 206 चक्र राजसमंद और सबसे कम कुल 143 चक्र बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में होंगे। गुप्ता ने बताया कि मतों की गिनती विधानसभा क्षेत्रवार होगी, जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 13 चक्र और राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 28 चक्र की मतगणना होगी।
-
6:18 AM (IST) Jun 04, 2024
29 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
राजस्थान में 25 लोकसभा सीट के लिए हुए चुनाव को लेकर मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना करवाने के लिए 13 हजार से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में 29 स्थानों पर मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। राज्य में मतगणना के संबंध में सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।