1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus संक्रमण के 448 नये मामले, सात और लोगों की मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus संक्रमण के 448 नये मामले, सात और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 01:24 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस के 448 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36,878 हो गयी है, जिनमें से 10,124 रोगी उपचाराधीन हैं। 

Rajasthan reports 448 fresh COVID-19 cases, 7 deaths as state total rises to 631- India TV Hindi
Rajasthan reports 448 fresh COVID-19 cases, 7 deaths as state total rises to 631 Image Source : INDIA TV

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस के 448 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36,878 हो गयी है, जिनमें से 10,124 रोगी उपचाराधीन हैं। वहीं संक्रमण से सोमवार को सात और लोगों की मौत हो गयी, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 631 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को बीकानेर में तीन, अजमेर में दो एवं भरतपुर में दो और संक्रमित लोगों की मौत हो गई। 

Related Stories

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 182 हो गयी है, जबकि जोधपुर में 79, भरतपुर में 51, अजमेर में 37, कोटा में 33, बीकानेर में 33, पाली में 24, नागौर में 23 और धौलपुर में 15 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 34 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस बजे तक संक्रमण के 448 नये मामले सामने आए, जिनमें से अलवर में 130, अजमेर में 43, नागौर में 38, जयपुर में 36, भीलवाड़ा में 26, सीकर एवं बाड़मेर में 25-25 नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।