1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में अभी से गर्मी के तीखे तेवर, पारा 36 डिग्री के पार, होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

राजस्थान में अभी से गर्मी के तीखे तेवर, पारा 36 डिग्री के पार, होली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

 Published : Feb 25, 2026 02:51 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 02:51 pm IST

राजस्थान में फरवरी की राहत जल्द खत्म होने वाली है। IMD के अनुसार होली पर गर्मी तीखे तेवर दिखाएगी और पारा 40°C तक पहुंच सकता है।

summer in rajasthan- India TV Hindi
राजस्थान में गर्मी का सितम। Image Source : PIXABAY

राजस्थान में मौसम में बदलाव के साथ दिन का तापमान बढ़ने लगा है। राज्य में होली से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अब सुबह और रात की ठंड भी लगभग खत्म होती नजर आ रही है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तो पारा 30 डिग्री के पार चला गया है, जो इस बात का संकेत है कि रेगिस्तानी राज्य में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिन शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है उनमें अजमेर, अलवर, जयपुर, पिलानी, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर और चुरू शामिल है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

होली के बाद तेवर दिखाएगी गर्मी

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मार्च के पहले हफ्ते में, जब होली का त्योहार आएगा, तब राज्य में तापमान और तेजी से बढ़ सकता है। इस अवधि में एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी क्षेत्रों से गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे हालात बने तो तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से काफी अधिक माना जाएगा।

पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ बना रहेगा। फिलहाल तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है, लेकिन पारा धीरे-धीरे बढ़ना जारी रहेगा। शेखावाटी और पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में रातें अब उतनी ठंडी नहीं रहेंगी। यहां फरवरी राहत जल्द खत्म होने वाली है। शुष्क हवाओं के चलने से वातावरण में नमी कम होगी और दिन की धूप और ज्यादा प्रभावी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-

यूपी-बिहार में गर्मी के तेवर, MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।