1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जमकर जला रहा अप्रैल! राजस्थान में तापमान 45℃ पार, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जमकर जला रहा अप्रैल! राजस्थान में तापमान 45℃ पार, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

 Published : Apr 27, 2026 02:13 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 02:13 pm IST

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। वहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राज्य में सबसे गर्म स्थान पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर दर्ज किया गया।

rajasthan heatwave- India TV Hindi
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी। Image Source : PTI

राजस्थान में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी है, हालांकि इस दौरान कई जगह हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार की सुबह, बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में कुछ हिस्सों में लू और गर्म रात्री दर्ज़ होने के साथ ही कई जगह बादलों की गरज और हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की गई।

राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान 45 डिग्री पार

इस समय राजस्थान के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा हैं जो इस मौसम के सामान्य तापमान से अधिक है। बीते चौबीस घंटे में अधिकतम 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में रहा। इस दौरान सर्वाधिक बारिश फलौदी में 4.0 मिलीमीटर हुई।

आने वाले 3-4 दिन तक कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, राज्य के कुछ भागों में लू का दौर अभी जारी रह सकता है। हालांकि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से आगामी 3-4 दिन दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ आंधी चलने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम केंद्र के अनुसार, आगामी दिनों में आंधी बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में एक से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें-

थोड़ी राहत लेकर आएगा मई का महीना, अगले तीन दिन तक जारी रहेगा गर्मी का कहर, 6 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।