1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पुलिस चौकी के पास दो घंटे तक ज्वैलरी शॉप में लूटपाट मचाते रहे लुटेरे, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

पुलिस चौकी के पास दो घंटे तक ज्वैलरी शॉप में लूटपाट मचाते रहे लुटेरे, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

 Published : Nov 22, 2025 11:10 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 09:37 pm IST

झुंझुनूं शहर में रोडवेज बस डिपो के पास स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरों ने अलसुबह करीब 2:20 बजे धावा बोल दिया। इस दौरान चोरों ने 15 लाख की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया।

loot- India TV Hindi
झुंझुनूं ज्वैलरी शॉप में लूट Image Source : REPORTER INPUT

झुंझुनूं : झूंझुनूं में पुलिस चौकी के बिल्कुल पास में लुटेरे दो घंटे तक एक ज्वैलरी शॉप में लूटपाट मचाते रहे लेकिन पुलिस को इस घटना की कानोंका खबर नहीं हुई। बेखौफ लुटेरे ज्वैलरी शॉप में मध्य रात्रि में दाखिल हुए और आराम से ज्लैवरी लेकर चलते बने। हैरत की बात ये है कि यह घटना पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

तड़के लुटेरों ने बोला धावा

झुंझुनूं शहर में रोडवेज बस डिपो के पास स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में चोरों ने अलसुबह करीब 2:20 बजे धावा बोल दिया। महज 50 मीटर दूर पुलिस चौकी होने के बावजूद लुटेरे करीब दो घंटे तक आराम से दुकान में ज्वैलरी समेटते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें चोरी के वक्त शटर बंद करने की बात को लेकर आपस में उलझते हुए भी नजर आए।

अंदरूनी लोकेशन से भली-भांति परिचित थे लुटेरे

दुकान मालिक विकास कुमार सोनी ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, चोरों ने शटर व अलमारियों की तलाशी लेकर जो भी ज्वैलरी हाथ लगी, उसे बैग में भर लिया। चोरों का आत्मविश्वास और बॉडी लैंग्वेज देखकर लगता है कि वे पेशेवर गिरोह से जुड़े हैं और दुकान की अंदरूनी लोकेशन से भली-भांति परिचित थे।

दो घंटे बाद शॉप से बाहर निकलकर भागे

करीब 4:39 बजे चोर ज्वेलरी से भरे बैग गाड़ी में लादकर फरार हो गए। चोरी की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी में साफ कैद हुई है। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान नई होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह स्थापित नहीं हो पाई थी, जिसका चोरों ने फायदा उठा लिया। घटना के बाद इलाके के ज्वेलर्स में दहशत है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस से जल्द कार्रवाई और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

रिपोर्ट-अमित शर्मा, झुंझुनू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।