1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के इस मंदिर से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने लूट ले गए लुटेरे, पुजारियों पर भी हमला

राजस्थान के इस मंदिर से लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने लूट ले गए लुटेरे, पुजारियों पर भी हमला

 Published : Sep 20, 2023 06:51 am IST,  Updated : Sep 20, 2023 06:53 am IST

राजस्थान के एक मंदिर से बड़ी लूट का मामला सामने आया है। लुटेरों ने न केवल मंदिर से गहने लूटे बल्कि दो पुजारियों और एक स्थानीय नागरिक को भी हमला करके घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Rajasthan- India TV Hindi
राजस्थान के मंदिर में लूट Image Source : REPRESENTATIVE PIC

कोटा: राजस्थान के बूंदी में स्थित रक्तदंतिका मंदिर से लूट का मामला सामने आया है। यहां लुटेरों ने दो पुजारियों और एक स्थानीय निवासी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि घायलों में एक की हालत गंभीर है। मामला हिंडोली थाना क्षेत्र के सातूर गांव में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। 

7 तोले सोना और 12 किलो चांदी के आभूषण

पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने 7 तोले सोना और 12 किलोग्राम चांदी के आभूषण, एक छत्र और अन्य कीमती सामान लूट लिया। उन्होंने बताया कि डकैती के दौरान मंदिर में मौजूद तीन लोगों में से एक ने विरोध करने का प्रयास किया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई और उसे कोटा के अस्पताल में भेज दिया गया। वहीं, जबकि दो अन्य लोगों का इलाज बूंदी के जिला अस्पताल में चल रहा है। 

बूंदी के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने घटनास्थल का दौरा कर बताया कि लुटेरों का अभी पता नहीं चला है लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस के अनुसार, लुटेरे सीढ़ी की मदद से कथित तौर पर मंदिर की दीवार पर चढ़े थे। (इनपुट: भाषा) 

ये भी पढ़ें: 

कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, भारत के इन इलाकों में न जाने की सलाह

Ganesh Chaturthi 2023: मुकेश अंबानी के घर बप्पा के दर्शन को पहुंचे सितारे, अनिल कपूर से लेकर हेमा मालिनी तक ने लूटी लाइमलाइट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।