1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, 6 घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, 6 घायल

 Published : Aug 04, 2024 11:55 am IST,  Updated : Aug 04, 2024 12:34 pm IST

सवाई माधोपुर के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आज एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। हादसे के शिकार सभी लोग ऋषिकेश से वापस लौट रहे थे।

दिल्ली-मुंबई...- India TV Hindi
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा Image Source : INDIA TV

Road Accident: सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में भाई बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के विक्रमगढ़ के रहने वाले लोग एक आर्टिगा कार में सवार होकर ऋषिकेश से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सवाई माधोपुर के भगवतगढ़ त्रिलोकपुरा के पास आर्टिगा कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। घायलों को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि यह हादसा रविवार सुबह  6:00 बजे हुआ। सूरवाल थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरा गांव के पास कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई।  हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई । ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सीओ सिटी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि परिवार की एक महिला ऋषिकेश उत्तराखंड में भागवत कथा कार्यक्रम में गई थी । जहां उसकी मौत हो गई थी ।

मौत की सूचना के बाद परिजन ऋषिकेश पहुंचे परिजन ने शव घर लाने के बजाय उसका अंतिम संस्कार ऋषिकेश में ही किया। अंतिम संस्कार करने के बाद सभी परिजन घर लौट रहे थे। इस दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई और कार का संतुलन बिगड़ गया। कार पीछे से ट्रक में घुस गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।