1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. गोगामेड़ी हत्याकांड में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए तीन कैदी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं सदस्य

गोगामेड़ी हत्याकांड में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए तीन कैदी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं सदस्य

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 12, 2023 10:03 am IST,  Updated : Dec 12, 2023 10:03 am IST

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में जयपुर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन कैदियों को हिरासत में लिया है।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या- India TV Hindi
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या Image Source : FILE PHOTO

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हाल ही में उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में दोनों प्रमुख शूटर्स और उसके सहयोगी के अलावा लेडी डॉन पूजा सैनी को गिरफ्तार किया गया। मामले में लगातार लगातार जांच पड़ताल जारी है। अब इस हत्याकांड में जयपुर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन कैदियों को हिरासत में लिया है।

तीनों कैदी मुख्य शूटर के संपर्क में थे

जयपुर पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के सिलसिले में भोंडसी जेल के तीन कैदियों को पेशी वारंट पर अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। तीनों कैदी- संदीप उर्फ ​​सुमित, भवानी सिंह उर्फ रोनी और राहुल लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। ये तीनों गोगामेड़ी की हत्या के मुख्य शूटर नितिन फौजी के संपर्क में थे। भोंडसी जेल के उपाधीक्षक चरण सिंह ने कहा, "जयपुर पुलिस इन तीनों कैदियों का पेशी वारंट लेकर रविवार को जेल पहुंची और उन्हें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ के लिए जयपुर ले गई। इनमें से दो कैदी महेंद्रगढ़ में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में नितिन फौजी के साथ शामिल थे।"

गोगामेड़ी हत्याकांड के शूटर्स गिरफ्तार

बता दें कि जयपुर में गोगामेड़ी की पांच दिसंबर को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के पांच दिन बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस के संयुक्त अभियान में शूटर रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। इस हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें हमलावर गोगामेड़ी पर गोलियां चलाते दिख रहे थे। पुलिस ने गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों की पहचान जयपुर के रोहित राठौड़ और हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नितिन फौजी के रूप में की थी और उनकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये नकद इनाम देने का भी ऐलाना किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।