1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. उदयपुर में बेटी ने की लव मैरिज, तो घरवालों ने ससुराल से ही कर लिया किडनैप, चीखता रहा पति; वारदात CCTV में कैद

उदयपुर में बेटी ने की लव मैरिज, तो घरवालों ने ससुराल से ही कर लिया किडनैप, चीखता रहा पति; वारदात CCTV में कैद

 Published : Sep 17, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 03:59 pm IST

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां लव मैरिज करने वाली युवती का अपहरण कर लिया गया है।

udaipur girl kidnap- India TV Hindi
उदयपुर में विवाहिता का करीब एक दर्जन लोगों ने किया अपहरण। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक परिवार को अपनी बेटी का लव मैरिज करना इतना नागवार गुजरा कि उसके ही परिजनों ने शादी के कुछ महीनों बाद कुछ लोगों ने मिलकर फिल्मी स्टाइल में उसका अपहरण कर लिया। अपहरण की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

युवती का परिजनों ने फिल्मी स्टाइल में किया अपहरण 

जानकारी के अनुसार खेरोदा थाना क्षेत्र के भटेवर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया। खेरोदा निवासी कोमल जणवा ने कुछ समय पहले पवन जणवा निवासी भटेवर से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों भटेवर में रह रहे थे। बुधवार को दो कारों में सवार करीब 10 युवक भटेवर स्थित पवन जणवा के घर पहुंचे और विवाहिता का जबरन अपहरण कर ले गए। ये पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि युवती के परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इस कारण उन्होंने ऐसी घटना का अंजाम दिया।

अपहरण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।
Image Source : REPORTER INPUTअपहरण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।

बेटी के ससुर को भी घर में किया कैद  

आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने विरोध करने पर कोमल के ससुर को भी घर में कैद कर दिया, ताकि वे शोर मचाकर किसी को बुला न सकें। इस घटना के बाद विवाहिता के पति सहित उसके परिजनों ने थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद खेरोदा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही विवाहिता को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

देखें वीडियो-

(रिपोर्ट- भगवान प्रजापत)

यह भी पढ़ें-

भाई से की लव मैरिज, तो गांव वालों ने ‘शुद्धिकरण’ की आड़ में दी अजब-गजब सजा; देखें VIDEO

VIDEO: दो साल की लव मैरिज और फिर हुआ प्यार का खूनी अंत, पत्नी ने प्रेमी और भाई से करवा दी पति की हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।