1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. मिठाई खरीदने के लिए बीच सड़क में रोक दी गाड़ी, महिला पुलिस कांस्टेबल की दादागिरी का वीडियो वायरल

मिठाई खरीदने के लिए बीच सड़क में रोक दी गाड़ी, महिला पुलिस कांस्टेबल की दादागिरी का वीडियो वायरल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 01, 2026 09:44 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 09:44 pm IST

वीडियो में पुलिस कांस्टेबल सादे कपड़ों में नजर आ रही है। वह वीडियो बनाने वाले ड्राइवर को धमकी भी देती है। इस दौरान जमकर बहस होती है, लेकिन पुलिस कांस्टेबल मिठाई लेकर ही वहां से निकलती है।

police- India TV Hindi
महिला कांस्टेबल का रौब Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा से खाकी को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां बीच सड़क कार खड़ी कर एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने ऐसा रौब दिखाया कि आमजन हैरान रह गए। महिला पुलिस कर्मी ने मिठाई खरीदने के लिए बीच सड़क पर ही अपनी गाड़ी रोक दी। पीछे खड़े लोग हॉर्न बजाते रहे, लेकिन पुलिस कांस्टेबल पर इसका कोई असर नहीं हुआ। ज्यादा शोर होने पर वह हॉर्न बजाने वाले बस ड्राईवर से ही उलझ गई और उसकी गाड़ी को कंपनी से हटवाने की धमकी दे दी।

बस ड्राईवर ने पूरी घटना अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कांस्टेबल की आलोचना हो रही है। हालांकि, पुलिस की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वायरल वीडियो में क्या?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के बीचोबीच सफेद रंग की गाड़ी खड़ी है, जिसने रास्ते को जाम कर रखा है। लोग हॉर्न पर हॉर्न बजा रहे है। गाड़ी को साइड करने की गुजारिश कर रहे हैं। इसके बाद गाड़ी का गेट खुलता है और चेहरे पर चश्मा लगाए महिला कांस्टेबल गाड़ी से नीचे उतरती है। महिला हॉर्न बजा रहे बस ड्राईवर से बहस करने लगती है। बस ड्राईवर कहता है कि मैडम हमारी ड्यूटी का टाइम हो रहा है। इस पर खाकी का रौब दिखाते हुए महिला कांस्टेबल कहती है कि नीचे उतरकर आ। तेरे बाप का रोड है क्या? यहां लेकर आया है। इसके बाद महिला कहती है कि ड्राइवर की गाड़ी जिस कंपनी में लगी हुई है, वहां कल से नहीं रहेगी।

सड़क पर लगा जाम

बातचीत के दौरान कांस्टेबल ड्राइवर को लंगूर भी कहती है। हालांकि, बहस के बाद भी पुलिस कांस्टेबल अपनी गाड़ी नहीं हटाती है। मिठाई की दुकान से अपना सामान लेने के बाद ही वह आगे बढ़ती है। इस दौरान सड़क पर बस के पीछे लंबा जाम लग जाता है।

(सिरोही से विक्रमसिंह करणोत की रिपोर्ट) 

यह भी पढ़ें-

राजस्थान में मावठ के साथ नए साल की शुरुआत, तेज बारिश के साथ ओले गिरे; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

जयपुर में कोकीन, एमडी और स्मैक की बड़ी खेप बरामद, बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहे विदेशी नागरिक सहित 5 दबोचे गए

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।