नाम ज्योतिष अनुसार बुधवार का दिन कुछ नाम के लोगों के लिए बेहद खास साबित होगा। इन लोगों को करियर में खूब तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। A नाम वाले लोगों को मेहनत का फल मिलेगा तो B नाम के लोगों को बेवजह की उलझनों का सामना करना पड़ेगा। तो वहीं H अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं सभी नाम के लोगों के लिए ये दिन कैसा रहने वाला है।
- A. आज का दिन उत्तम रहेगा,आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
- B. आज बेवजह की उलझनों में पड़ने से बचना चाहिए, जितना हो सके चीजों को क्लियर रखें।
- C. सिंगर्स बड़े प्लेटफार्म तक पहुचने में सफल रहेंगे,लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे।
- D. छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है।
- E. लवमेट आज का दिन ख़ास बनायेंगे, किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने जायेंगे।
- F. अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो किसी क्लाइंट की रुकी डील को फाइनल कराने में सहयोग करेंगे।
- G. अगर इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें।
- H. कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी, आज आपको आगे बढ़ने का नया मौका मिलेगा।
- I. नया बिजनेस शुरू करना चाहते है तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले लें।
- J. दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं, सभी लोग खूब इंजॉय करेंगे।
- K. आज आपका मन रचनात्मक कार्यों को करने में लगा रहेगा, आपका कॉन्फिडेंस आपको सफल बनाएगा।
- L. आपका जो काम काफी दिनों से रुका हुआ था वो आज पूरा हो जायेगा।
- M. आज विशिष्ट लोगों की संगति का अच्छा प्रभाव पड़ेगा आपकी जीवनशैली में बदलाव आएगा।
- N. आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे।
- O. कार्यक्षेत्र में जो लोग आपको कम समझते थे आज उनको कुछ कर दिखाने का समय है।
- P. आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं, जहाँ हंसी-ख़ुशी का माहौल बनेगा।
- Q. आज आप स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएंगे,आपको ख़ुशी मिलेगी।
- R. आज आप जीवनसाथी को कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे, जिससे वे बेहद प्रसन्न होंगे।
- S. लवमेट के लिये दिन अच्छा रहेगा, रिश्ते में मजबूती और मिठास आएगी।
- T. ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे।
- U. आपको किसी की मदद से धन लाभ हो सकता है। जिससे आपकी जरूरते पूरी होगी।
- V. आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी,आप और म्हणत करेंगे।
- W. दाम्पत्य रिश्ता मधुरता से भरपूर रहेगा, जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है।
- X. संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी, जिससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा।
- Y. आपकाउदारभाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा, जिससे लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।
- Z. आज शाम का समय परिवार वालों के साथ बीतेगा, इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें:
घर की बालकनी या छत पर कबूतरों का अंडे देना किस बात का है संकेत, ये शुभ है या अशुभ