1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. गुरुवार के दिन इन 4 राशियों को मिलेगी सफलता, धन लाभ और खुशखबरी के बन रहे हैं प्रबल योग, ये हैं कल की लकी राशियां

गुरुवार के दिन इन 4 राशियों को मिलेगी सफलता, धन लाभ और खुशखबरी के बन रहे हैं प्रबल योग, ये हैं कल की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jul 15, 2026 08:55 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 08:55 pm IST

कल दिन कुछ राशियों के लिए काफी शुभ रहने की संभावना है। इन राशियों को करियर, कारोबार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि 16 जुलाई का दिन कौन सी राशियों के लिए सबसे अधिक भाग्यशाली रहने वाला है।

16 जुलाई 2026 की लकी राशियां- India TV Hindi
16 जुलाई 2026 की लकी राशियां Image Source : PINTEREST

16 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने की संभावना है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के प्रभाव से करियर, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कल कुछ लोगों को नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिलने की संभावना है, तो कुछ जातकों की कोशिश और कड़ी मेहनत रंग ला सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कल की 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिनका दिन सबसे शानदार रहने वाला है।

मेष राशि: इन जातकों के लिए 16 जुलाई का दिन सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापार में नए मौके मिल सकते हैं और अनुभवी लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। निवेश से जुड़े मामलों में भी व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर राहत मिलेगी और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। कारोबार में प्रगति के अच्छे संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा, जिसका फायदा भविष्य में मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए 16 जुलाई नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक योजनाओं पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए कल का दिन करियर के लिहाज से शानदार रह सकता है। कार्य स्थल पर अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है। नई जिम्मेदारियां और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वेतन बढ़ने के संकेत भी हैं। कला, संगीत और राजनीति से जुड़े लोगों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। समय का सही उपयोग करने से भविष्य के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: सावन महीने में इन 3 पवित्र पौधों की पूजा मानी जाती है शुभ, महादेव दूर करते हैं भक्तों के सभी कष्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।