26 जुलाई, रविवार को सितारे कुछ राशि वालों के फेवर में रहेंगे। इन राशि के जातकों के लिए कल का खुशियां और सफलता के संकेत दे रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति 4 राशियों के लिए करियर, आर्थिक मामलों और पारिवारिक मोर्चे पर लाभदायक साबित हो सकती है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार कल का दिन सिंह, कन्या समेत 4 राशियों के लिए लकी रहेगा। चलिए जानते हैं कल की भाग्यशाली राशियों का राशिफल।
सिंह राशि
- कल का दिन सिंह राशि वालों के लिए नई उमंगों से भरा रहेगा।
- नया काम शुरु करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।
- कल आप अपनी कार्य योजनाओं को किसी के साथ भी शेयर ना करें।
- अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- छात्रों के लिये दिन अनुकूल है, किसी टॉपिक को समझने में आ रही दिक्कत दूर होगी और कुछ नया सीखेंगे।
- थोड़ी सी मेहनत बड़ी सफलता दिला सकती है।
- आर्ट और ग्लैमर जगत के लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं।
कन्या राशि
- कल का दिन कन्या राशि वालों के फेवर में रहने वाला है।
- आसपास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा
- मेहनत रंग लाएगी और बिजनेस में बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
- आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।
- पारिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और साथ में मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे।
तुला राशि
- तुला राशि वालों कल का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा।
- घर या प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना बन रही है, तो कल उसके पूरा होने का अनुकूल समय है।
- जीवनसाथी को मिलने वाली सफलता आपको गर्वित करेगी।
- महिलायें कल लघु उद्योग लगाने की योजना बनायेंगी जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।
- बिजनेस के कामों में कल सुधार होगा।
- ऑफिस में सीनियर्स के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपके बॉस डिनर पर घर आ सकते हैं।
मकर राशि
- कल का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।
- आप मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर अधिक ध्यान देंगे।
- कल आपकी इनकम अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला सुलझ जाएगा।
- मेडिकल स्टोर चला रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।
- बिजनेस में लंबे समय से अटका काम बन सकता है, जिससे राहत महसूस करेंगे।
- फैमिली के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठायेंगे।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में करेंगे गोचर, मेष-सिंह सहित 4 राशियों के अच्छे दिन हो सकते हैं शुरू