1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. मंगलवार के दिन भाग्य देगा इन 4 राशियों का साथ, पैसा-प्यार के साथ खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, क्या इसमें आपकी राशि भी है शामिल

मंगलवार के दिन भाग्य देगा इन 4 राशियों का साथ, पैसा-प्यार के साथ खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, क्या इसमें आपकी राशि भी है शामिल

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Sep 28, 2026 06:21 pm IST,  Updated : Sep 28, 2026 10:03 pm IST

29 सितंबर का दिन इन 4 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। इन्हें सफलता के कई मौके मिलेंगे। कारोबार, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ के साथ मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी। जानिए कौन सी हैं कल की लकी राशियां।

29 september 2026 Lucky Rashi, कल लकी राशियां, 29 सितंबर 2026 की लकी राशियां- India TV Hindi
29 सितंबर 2026 की लकी राशियां Image Source : PINTEREST

रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए कामयाबी, धन लाभ और रिश्तों में खुशियां लेकर आ सकता है। किसी को कारोबार में फायदा मिलेगा तो किसी के लिए तरक्की के नए अवसर बनेंगे। वहीं कुछ लोगों को परिवार और जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में, जिनके लिए 29 सितंबर का दिन बेहद खास रह सकता है। जानिए कल की भाग्यशाली राशियों का राशिफल। 

  1. मेष राशि: आपके लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कारोबार में लाभ के अवसर बनेंगे और साझेदारी से भी फायदा मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला सुलझने की संभावना है। नौकरी वालों के लिए नई पहल करने का समय अच्छा है और करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
  2. वृष राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों को अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मूड बेहतर होगा। छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। आप नया कारोबार शुरू करने की योजना बना सकते हैं और इस काम में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
  3. कन्या राशि: मंगलवार के दिन आप पर किस्मत मेहरबान रहेगी। जीवनसाथी की ओर से मिलने वाला उपहार आपके चेहरे पर खुशी ला सकता है। कारोबार में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण बातें सामने आएंगी, जिनका लाभ भविष्य में मिलेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। आमदनी के नए साधन बन सकते हैं। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वहीं, स्टेशनरी कारोबारियों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मुनाफा मिल सकता है।
  4. कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों मंगलवार का दिन शानदार रहने वाला है। रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा और उनमें नई ऊर्जा व प्रेरणा देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ सकता है। किसी समारोह में खास व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। नया व्यापार शुरू करने से पहले माता-पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: अक्टूबर 2026 में कब-कब हैं व्रत-त्योहार? जानें इंदिरा एकादशी, नवरात्रि लेकर से करवा चौथ तक की पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।