1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Lucky Rashiyan 3 May 2026: रविवार का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद, कारोबार में मिलेगा मुनाफा, धन की होगी प्राप्ति

Lucky Rashiyan 3 May 2026: रविवार का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद, कारोबार में मिलेगा मुनाफा, धन की होगी प्राप्ति

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 02, 2026 07:18 pm IST,  Updated : May 02, 2026 07:18 pm IST

3 May 2026 Rashifal: रविवार का दिन इन 5 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि 3 मई की वो लकी राशियां कौनसी हैं।

लकी राशियां- India TV Hindi
लकी राशियां Image Source : FREEPIK

3 May 2026 Lucky Rashiyan: 3 मई यानी बुधवार का दिन इन 5 राशियों के लिए बहुत ही लकी रहेगा। रविवार का दिन इनके लिए आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार,  3 मई का दिन कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। कारोबार में मुनाफा मिलेगा और धन की भी प्राप्ति के योग बन रहे हैं।  तो आइए जानते हैं रविवार के लकी राशियों के बारे में विस्तार से।

रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा लकी

  1. कर्क राशि-  आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। भगवान शिव की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आएगी। 

  2. कन्या राशि-  आज अगर आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आज आप मित्रों के साथ कोई निवेश संबंधी योजना बनाएंगे, जिसमें आगे चलक फायदा होगा।  कन्या राशि के व्यापारियों के लिए भी रविवार का दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में मुनाफा मिलने का योग है।

  3. वृश्चिक राशि-  आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बनाएंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय वृद्धि का प्रबल योग बन रहा है।

  4. मकर राशि-  आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको खुशी होगी। धन-सपंत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है।

  5. कुंभ राशि- रविवार को आपकी योजनाओं को नई गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपके सफल होने के योग है। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आज आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Gajlakshmi Rajyog 2026: गजलक्ष्मी राजयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, इन 4 राशियों को होगी धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति

Laxmi Narayan Rajyog 2026: मई में इस दिन बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।