Kumbh Rashifal 05 April 2026: कुंभ राशि के स्वामी शनि देव है। कुंभ राशि, राशि चक्र की 11वीं राशि है। इस राशि के जातक अपनी बुद्धिमत्ता और अनोखे व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। ये लोग गहरे विचारक होते हैं। कुंभ दैनिक राशिफल की बात करें तो रविवार यानी 5 अप्रैल का दिन इस राशि के जातकों को लिए अच्छा रहेगा। कहीं से अचानक धन लाभ या रुके हुए पैसे मिलने के संकेत हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से अब जानते हैं कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रंग और अंक रविवार के दिन क्या रहने वाला है।
कुंभ राशि
5 अप्रैल का आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिल उठेंगे। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से कुछ खास मुद्दों पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। रविवार को अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से थकान हो सकती है। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे और आपसे जुड़ने के लिए आगे आएंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होने के आसार है। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहें खोल देगा।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
April Ekadashi 2026 Date: अप्रैल में एकादशी का व्रत कब-कब रखा जाएगा? यहां जानिए डेट और पूजा मुहूर्त