1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 30 June 2023: दांपत्य और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानिए अपनी लव लाइफ के बारे में

Love Horoscope 30 June 2023: दांपत्य और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानिए अपनी लव लाइफ के बारे में

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 30, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jun 30, 2023 06:00 am IST

Love Horoscope 30 June 2023: आइए जानते हैं राशि के अनुसार आपकी लव लाइफ के लिए 30 जून का दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से आप अपनी लव लाइफ बेहतर कर सकते हैं।

Love Horoscope 30 June 2023- India TV Hindi
Love Horoscope 30 June 2023 Image Source : FREEPIK

Love Horoscope 30 June 2023: आज का दिन (30 जून) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

मेष: गणेशजी कहते हैं कि रिश्ते में गलतफहमियों को जगह न दें और प्यार का इजहार करते रहें इससे आपकी चाहत आसमान को छुएगी। घर पर आए संकट को दूर करने में व्यस्त रहेंगे। आपकी सभी प्रेम की इच्छाएं जल्द पूरी होंगी। शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते में प्यार और रोमांस का भाव देखने को मिल सकता है। साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

  • भाग्यशाली रंग : सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 5

वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि आज आपका सारा काम अच्छे से बनेगा और अब समय आ गया है पार्टी का। किसी गुप्त या रहस्य्मय रिश्ते को दुनिया के सामने लाने का समय आ गया है। आज गृहस्थ जीवन में आनंद आएगा। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

  • भाग्यशाली रंग : नीला
  • भाग्यशाली अंक : 8

मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि आपका जीवनसाथी आपका मददगार है और वो आपकी हर संभव सहायता करेगा। जैसे भी हो उसे हर तरह से खास महसूस कराएं। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। साथी के साथ अगर रिश्ते खराब चल रहे हैं तो उसमें सुधार देखा जाएगा। 

  • भाग्यशाली रंग : लाल
  • भाग्यशाली अंक : 1

कर्क: गणेशजी कहते हैं कि अगर कोई आपसे अपनी दिल की बातों को शेयर करता है तो इसका अर्थ है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, इस मौके को व्यर्थ न जाने दें। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल है। प्रियतम के साथ प्यारभरी बातें होंगी। गृहस्थ जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है।

  • भाग्यशाली रंग : हरा
  • भाग्यशाली अंक :3

सिंह: गणेशजी कहते हैं कि अपनी नयी चाहत का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा है बस इसका तरीका कुछ अलग और नया होना चाहिए। आज आप अपने खास दोस्त को किसी डेट पर ले जा सकते हैं। जीवनसाथी को कोई खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा भारी रहेगा। प्रेम जीवन में साथी को आपके प्यार पर शक हो सकता है।

  • भाग्यशाली रंग : काला
  • भाग्यशाली अंक : 12

कन्या: गणेशजी कहते हैं कि पति पत्नी के रिश्ते में शारीरिक आकर्षण नहीं बल्कि दिल से जुड़ाव होना जरूरी है। आपकी पर्सनालिटी और गुणों के कारण हर कोई आपको जानना और आपके करीब आना चाहता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन तनाव के साथ गुजरेगा। प्यार में रिश्ते सामान्य बनेंगे। लेकिन प्रियतम को आपके प्यार पर भरोसा होगा।

  • भाग्यशाली रंग : पीला
  • भाग्यशाली अंक : 16

तुला : गणेशजी कहते हैं कि आज किसी भी विषय के बारे में सोच समझ कर निर्णय लें फिर वो रोमांस से संबंधित हो या खास पलों को लेकर। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें जिन्हें आप लंबे समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। प्रियतम आपकी भावनाओं की पूरी कद्र करेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। दोनों साथ में किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे सकते हैं।

  • भाग्यशाली रंग :  नारंगी
  • भाग्यशाली अंक : 3

वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि आपके प्रेम में अलौकिक शक्ति है जो आपके जीवन को रोशन कर देगी। आप स्वयं अपने रिश्तों में नयापन ला सकते हैं इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें। जो लोग गृहस्थ जीवन में हैं उनकी अलग तरह की प्राथमिकता होगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। प्यारभरी बातें होंगी। आप अपने रिश्ते को खुलकर एंजॉय करेंगे।

  • भाग्यशाली रंग :  गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 14

धनु : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है और इसमें कई ऐसे पल आएंगे जो आपको उत्साहित कर देंगे। ध्यान रहे, आने वाले कुछ दिनों तक अपने रोमांटिक जीवन से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचे। रिश्ते में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन आनंदपूर्ण बीतेगा। रिश्ते को लेकर आप गंभीर दिखाई देंगे। शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 6

मकर : गणेशजी कहते हैं कि रिश्ते में ज़रूरत पड़े तो डिप्लोमेट होना ज़रूरी है क्योंकि इससे रिश्ते न केवल जुड़ते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। दिल के अचानक टूटने से आप निराश होंगे लेकिन आपके आकर्षण से कोई खास आपसे प्रभावित हो सकता है। प्रेम जीवन में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान सामान्य है। हालांकि जीवनसाथी आपके परिवार वालों को लेकर कुछ बात कर सकता है।

  • भाग्यशाली रंग : जामुनी
  • भाग्यशाली अंक : 9

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी लालसा अपने प्रियतम के साथ समय बिताने और उन पर पैसे खर्च करने की हो सकती है। किसी खास के लिए उपहार खरीदना उसे आनंदित महसूस करा सकता है।  प्रेम जीवन में सुखद नतीजे मिलेंगे। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें कुछ गलतफहमी का शिकार होने से बचना होगा तभी जीवन बेहतर तरीके से चलेगा।

  • भाग्यशाली रंग : भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 13

मीन : गणेशजी कहते हैं कि किसी से बातचीत आपके दिल में प्यार के अहसास को जगा सकती है। अपने सोलमेट के प्रति रवैये को सही रखें इससे संबंध गहरा होता है। याद रखें रिश्तों में समझौता जरूरी है लेकिन एक दूसरे के प्रति भरोसा व सम्मान बेहद महत्वपूर्ण है। शादीशुदा जीवन के लिए दिन सामान्य और प्रेम जीवन के लिए आनंद भरा रहेगा। साथी के साथ प्रगाढ़ संबंध स्थापित होंगे। 

  • भाग्यशाली रंग : ग्रे 
  • भाग्यशाली अंक : 7

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Mangal Gochar 2023: मंगल सिंह राशि में करेंगे प्रवेश, 1 जुलाई से इन राशियों का बदल जाएगा भाग्य, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा पर क्या है स्नान-दान का महत्व, इस दिन जरूर करें इन मंत्रों का जाप

Vastu Tips: घर में रखें मिट्टी की ये एक चीज, धन की कभी नहीं होगी कमी, परिवार भी रहेगा खुशहाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।