1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Makar Rashifal 13 Dec 2025: आज बनेंगे मकर वालों के बिगड़े काम, परिवार में भी बढ़ेंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

Makar Rashifal 13 Dec 2025: आज बनेंगे मकर वालों के बिगड़े काम, परिवार में भी बढ़ेंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 13, 2025 06:36 am IST,  Updated : Dec 13, 2025 06:36 am IST

Makar Rashifal 13 December 2025: मकर राशि के जातकों को सामाजिक स्तर पर आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात के भी बनें हैं आज योग।

Aaj Ka Makar Rashifal - India TV Hindi
आज का मकर राशिफल Image Source : INDIA TV

Makar Rashifal 13 December 2025: मकर राशि के जातकों रुके हुए कार्य आज के दिन बन सकते हैं। सामाजिक स्तर पर भी इस राशि के जातक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन आपको अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति और संतुलन की प्राप्ति जीवन में होगी। आइए विस्तार से जानते हैं मकर राशि के जातकों का दैनिक राशिफल।

मकर राशिफल 13 दिसंबर 2026

मकर राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज उनके प्रति लगाव बढेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसल्टेंट टीम से बातचीत करेंगे। लव मेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा। ऑफिस में जूनियर आपका सहयोग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी, लेकिन जल्द ही रिलेक्स भी हो जायेंगे। जॉब के लिए नई संभावनाओं की तलाश पूरी होगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक-7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।