1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 19 November 2022: शनिदेव इन 4 राशियों पर होंगे मेहरबान, वहीं ये 3 राशि के जातक हो जाएं सावधान

Aaj Ka Rashifal 19 November 2022: शनिदेव इन 4 राशियों पर होंगे मेहरबान, वहीं ये 3 राशि के जातक हो जाएं सावधान

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Yadav
 Published : Nov 19, 2022 05:30 am IST,  Updated : Nov 19, 2022 05:30 am IST

Aaj Ka Rashifal 19 November 2022:आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 19 नवंबर को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 19 November 2022: - India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 19 November 2022: Image Source : INDIA TV

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 29 मिनट का रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जायेगी।आज रात 12 बजकर 26 मिनट तक विष्कुंभ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज रात 12 बजकर 14 मिनट तक उत्तरा-फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे है। लेकिन आपको इसके लिए पूरे तौर पर लगातार कोशिशें करनी होगी, जो कि इस समय आपके लिए मुश्किल लग रहा है। इस राशि के जिन लोगों का सिंगिंग में रुझान है आज उन्हें किसी टी.वी शो में गाने का ऑफर आ सकता है। जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप महंगी खरीदारी के बारे में भी अपना मन बना सकते है, लेकिन आखिरी समय में आपको निर्णय लेने में मुश्किल हो सकती है। लवमेट के साथ कहीं बाहर हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग होगी। सूर्य को जल अर्पित करने से आपकी सारी मुश्किलें हल हो सकती है।

शुभ रंग- हरा 

शुभ अंक-5

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धन लाभ होने के चांस बन रहे है। साथ ही जो लोग बेरोजगार बैठे है आज उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी कविता की कोई पुस्तक प्रकाशित हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही उन लोगों पर ध्यान न दें जो लोग आपकी कविता की सराहना नहीं करते। खुद पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है। मंदिर में माथा टेकने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शुभ रंग- लाल 
शुभ अंक - 3

मिथुन राशि

आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। इन्जीनियर्स को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा जो उनके जीवन का अहम प्रोजेक्ट होगा। आज आप किसी बात का समर्थन करेंगे जो आपके लिए लाभदायक है। आपके आज नए लाभदायी सम्बन्ध बनेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपके सारे काम भी अच्छे ढंग से होंगे। आज पेरेंट्स बच्चों को चिड़ियाघर घुमाने ले जायेंगे, जहाँ बच्चे खूब आनन्द उठाएंगे। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी।

शुभ रंग- पीच 
शुभ अंक - 9

kark
Image Source : INDIA TVkark

कर्क राशि

आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है, इसलिए मेहनत से काम करें, जिससे आप ज्यादा पैसे कमाएंगे। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते है। अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नहीं रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएँ।

शुभ रंग- नीला 
शुभ अंक - 3

सिंह राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे जिससे आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी। आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आप खूब सारा धन कमाएंगे। अगर आप अपना बचा हुआ समय गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों की शिक्षा देने में लगायेंगे तो आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। साथ ही आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आपको दोनों तरफ काफी ध्यान देना पड़ा है, क्योंकि आपके पास समय कम था।

शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ अंक - 8

Kanya
Image Source : INDIA TVKanya

कन्या राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चो को ज्ञान की बातें बतायेंगे जिससे बच्चे अच्छे रास्ते पर चले और देश का भविष्य सुधारें। आज आप जो भी काम करेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ टाइम स्पेंड करने से आपकी पुरानी नोक-झोंक दूर होंगी। अपना कुछ सामान किसी जरूरतमंद को देने से आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पाएंगे।

शुभ रंग- मरून 
शुभ अंक - 4

तुला राशि

आज आपका दिन लकी रहेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स आज अपने सीनियर्स से कुछ नया अनुभव सीखेंगे, जो उनको आने वाले जीवन में लाभ देगा। किसी कहानी कार की आत्मकथा आज पब्लिश होगी जो लोगों के द्वारा काफी पसंद की जाएगी। साथ ही आज दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें, जो कार्य आपको अच्छा लगें, वहीं करें। शाम का समय आपके लिए चुनौती भरा हो सकता है लेकिन योग करने से आप अपनी सेहत के रास्ते में आ रही बाधा से पार पा सकते है। आज आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाइनल हो सकती है। जिससे आप घर में छोटी-सी पार्टी रखेंगे।

शुभ रंग- मजेंटा 
शुभ अंक - 5

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप टेंशन में आ सकते है ,अपने मित्र से शेयर करके आपको उस टेंशन से राहत मिलेगी। आप के घर पर कोई नया मेहमान आएगा जिससे माहौल व्यस्त रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, आप कोई तकनीकी वर्क भी सीख सकते है जो भविष्य में काम आयेगा। आपकी तरक्की को देखकर पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा और ज्यादा बढ़ जाएगा।आपको अपना व्यवहार निखारने की जरूरत है, जिससे आप का लोगों पर इंप्रेशन अच्छा जमेगा।

शुभ रंग- गोल्डन 
शुभ अंक - 3

Dhanu
Image Source : INDIA TVDhanu

धनु राशि

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज परिवार वालों के साथ घर की साफ-सफाई में हाथ बटायेंगे। साथ ही कुछ जरूरी सामान खरीदने बाजार जा सकते है। आज अचानक से आपके घर कोई नजदीकी रिश्तेदार आ सकता है। जिसके आने से शाम को घर में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। इस राशि के अविवाहित के लिए आज का दिन बेहतर है। आज उनके लिए किसी शादी का प्रस्ताव आ सकता है जिसे स्वीकार करने की संभावना बन रही है। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग कर सकते है। जिससे उनके बीच आ रही दूरियां नजदीकियों में बदल जायेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे।

शुभ रंग- सफ़ेद 
शुभ अंक - 6

Makar
Image Source : INDIA TVMakar

मकर राशि

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़ो की सलाह आपके लिए कारगार होगी, इसलिए उनसे सलाह लेकर ही काम को करें। आपको अपने मतलबी दोस्तों से दूर रहना होगा , जिससे आप जीवन में जल्दी ही सफल होंगे। कारोबार के क्षेत्र में हो रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका नए लोगों से जल्दी ही परिचय हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी होने के योग बन रहे है। ऑनलाइन सामान मंगाने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है, अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा।

शुभ रंग- इंडिगो 
शुभ अंक - 7

Kumbh
Image Source : INDIA TVKumbh

कुम्भ राशि

आज आपका दिन नार्मल रहेगा। किसी राजनेता की पार्टी में शामिल होंगे, आम जनता को लाभ देने के लिए राजनेता प्रॉमिस करेंगे। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने दोस्त के साथ उसका एडमिशन करवाने के लिए किसी दूसरे स्टेट में जायेंगे जहाँ आप धार्मिक स्थानों पर भी घूमने जायेंगे। वाइफ को आज सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे आपके बीच का प्यार ज्यादा बढ़ेगा। कामों को आप अपने धैर्य से पूरा करेंगे जिससे आपका काम ज्यादा सक्सेस होगा।

शुभ रंग- बैंगनी 
शुभ अंक - 1

मीन राशि

आज आपका दिन खुशियों का पल लेकर आयेगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करके इस पर चर्चा करेंगे। अपने बच्चो के साथ आज घर पर गेम खेलेंगे, जिससे पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज कोई भी फैसला अपनी सोच-विचार से ही लें। किसी ओर के द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। दोस्तों को आज डिनर कराने के लिए आप किसी अच्छे से होटल में जायेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। घर के चौखट पर दीप जलाने से घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

शुभ रंग- पीला 
शुभ अंक - 2 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7।30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Vastu Tips: घर में कभी नहीं रखनी चाहिए 3 तरह की लकड़ी, पैसे वाले को भी कर देती है बर्बाद

Morning Tips: सुबह आंख खुलते ही करें इन मंत्रों का उच्चारण, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन दौलत की नहीं होगी कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।