1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 20 January 2023: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, पैसों की किल्लत होगी छूमंतर

Aaj Ka Rashifal 20 January 2023: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, पैसों की किल्लत होगी छूमंतर

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 20, 2023 12:30 am IST,  Updated : Jan 20, 2023 12:30 am IST

Aaj Ka Rashifal 20 January 2023: मशहूर ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Horoscope- India TV Hindi
आज का राशिफल 20 जनवरी 2023 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 20 January 2023: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 58 मिनट तक व्याघात योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पाताल लोक की भद्रा रहेगी।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए जॉब के अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष के साथ आपके संबध बेहतर रहेंगे, आपको उनसे कोई बड़ी खुशी मिलेगी। आज लोगों के ऊपर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होने की संभावना है। शाम को आप एक साथ टाईम भी स्पेंड कर सकते हैं ।मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक-9

वृष राशि 

आज का दिन बेहद खुशहाल रहेगा।आपको कार्यक्षेत्र में किसी से पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। आज अगर आप बड़े भाई-बहन के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे, तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे।आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग जरूर मिलेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि 

Horoscope
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे । आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं।आपकी स्थिति हर तरह से मजबूत रहेगी। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं।घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, रिश्ते मजबूत होंगे। मंदिर में कुछ देर बैठकर समय बिताएं, आपको तरक्की मिलेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के लॉ से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको सही दिशा में मेहनत करने से ही फल मिलेगा। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना बेहतर साबित होगा। ऑफिस के किसी काम से आप लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज रह सकते हैं। आज अचानक घर पर आपका कोई मित्र आ सकता है। कोई नया दोस्त बनने की भी संभावना है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। चंदन का तिलक लगाकर बाहर जाएं, आपकी परेशानी दूर होगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको दूसरों के साथ अपने व्यवहार को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। धन लाभ के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। दिनभर के कामों से आपको थोड़ा तनाव होगा। परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। आपको सबका सहयोग मिलेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें,घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इस राशि के जो लोग सीए, यानी चार्टेड अकाउंटेंट हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे, आप परिवार वालों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आप हर तरह से सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में खुशी का माहौल बना देगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके सभी काम समय से पूर होंगे। 

शुभ रंग- काला
शुभ अंक-7

तुला राशि

Horoscope
Image Source : INDIA TVतुला राशि

आज आपका मिला-जुला रहेगा। इस राशि के बुक सैलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला है।राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जो युवा प्राइवेट जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना बन रही है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, आप उनके साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे।किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको अपनी माता का सहयोग मिलेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है।आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।गाय को रोटी खिलाएं, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

धनु राशि 

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स को किसी काम से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बात चीत होगी | सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे।आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

  • शुभ रंग-  गोल्डन
  • शुभ अंक-9

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला है। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म भी मिलेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। आपको किसी प्रोफेसर से मदद मिलने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है।कुछ लोगों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है।हनुमान चालीसा का पाठ करें, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे।आप हर कदम पर सच का साथ देंगे, लोग आपका सपोर्ट करेंगे। इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप धार्मिक किताब पढ़ने में रूचि ले सकते हैं। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती है। आज आपके बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे, साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा।आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा।

  • शुभ रंग-  लाल
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि 

Horoscope
Image Source : INDIA TVमीन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं।पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव हैइंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

बागेश्वर धाम सरकार पर हंगामा क्यों है बरपा? जानिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सच क्या है

लाखों सालों बाद यहां पूजे जाएंगे भगवान बद्रीनाथ? जानिए 'भविष्य बद्री' से जुड़ी मान्यताएं

शुक्र का हमारे जीवन पर है गहरा प्रभाव, ऐसे करें इस ग्रह को मजबूत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।