1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 20 October 2022: इन 4 राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, दिवाली से पहले होगी धन की बरसात

Aaj Ka Rashifal 20 October 2022: इन 4 राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, दिवाली से पहले होगी धन की बरसात

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Yadav
 Published : Oct 20, 2022 05:30 am IST,  Updated : Oct 22, 2022 04:29 pm IST

Aaj Ka Rashifal 20 October 2022: मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal 20 October 2022: - India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 20 October 2022: Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 20 October 2022: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 4 बजकर 4 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज शाम 5 बजकर 53 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 4 मिनट तक भूलोक की भद्रा भी रहेगी। 

 

मेष राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा l आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगे l ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं l दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा l आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे,और पढने में मन लगायेगें l कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी। भगवान की भक्ति में मन लगाये जिससे घर में सुख शांति बनी रहेगी।

लकी रंग- पर्पल

लकी नंबर- 9

वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोडा सोंच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नयी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी।

लकी रंग- हरा 
लकी नंबर- 2

मिथुन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं.. तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है।

लकी रंग- गुलाबी 
लकी नंबर- 1

कर्क राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलत फहमियाँ दूर करेंगे, और अपने रिश्तों को मजबूती देंगे। 

लकी रंग- नीला 
लकी नंबर- 5

singh rashi
Image Source : INDIA TVsingh rashi

सिंह राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे, अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से सवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें। 

लकी रंग- ऑरेंज 
लकी नंबर- 7

Chanakya Niti: अगर इन बातों को किसी के साथ भी किया साझा, तो हंसी के पात्र बन जाएंगे आप, होगी जगहंसाई

कन्या राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। 

लकी रंग- सिल्वर 
लकी नंबर- 3

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरवालों को भी समय दें। किसी मित्र से उसका का पूरा करने का वादा किया है, आप उसे पूरा करेंगे। किसी यात्रा का विचार आपको मन ही मन विचलित कर सकता है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।

लकी रंग- मरून 
लकी नंबर-6

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आयेगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी| अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी सम  पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिजन करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें। आपकी समस्त गतिविधियाँ आज पूरी होंगी। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

लकी रंग- सी ग्रीन
लकी नंबर- 8

धनु राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जायेगा।आज आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।
लकी रंग- पीच
लकी नंबर-4

Makar Rashi
Image Source : INDIA TVMakar Rashi

मकर राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज restaurant जायेंगे, जहां मस्ती का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहाँ तक होसके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जायेगा।

लकी रंग- पीला
लकी नंबर- 6

Kumbh Rashi
Image Source : INDIA TVKumbh Rashi

कुम्भ राशि

आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। आज आपके किसी काम की तारीफ़ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसालेयुक्त खाना.. आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलत फहमियाँ ख़त्म होंगी। लव मेट आज रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। 

लकी रंग- मजेंटा
लकी नंबर-  9

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस एकेडमी ज्वाइन किये लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे, जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरूर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।

लकी रंग- गोल्डन 
लकी नंबर- 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Bhai Dooj 2022 Katha: भाईदूज पर भाई की लंबी उम्र और सफलता के लिए करें ये उपाय

Guruwar Upay: घर में रहती है आर्थिक तंगी और सेहत खराब तो गुरुवार के दिन करें ये उपाय

Shani Margi 2022: धनतेरस के दिन शनि इन 4 राशियों पर होंगे मेहरबान, बिजनेस में होगा ज़बरदस्त मुनाफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।