1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 21 December 2023: साईं बाबा की कृपा से इन राशि की किस्मत लेगी करवट, धन-धान्य से जुड़ी हर परेशानी होगी छूमंतर

Aaj Ka Rashifal 21 December 2023: साईं बाबा की कृपा से इन राशि की किस्मत लेगी करवट, धन-धान्य से जुड़ी हर परेशानी होगी छूमंतर

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 21, 2023 05:15 am IST,  Updated : Dec 21, 2023 04:05 pm IST

Aaj Ka Rashifal 21 December 2023: मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal 21 December 2023- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 21 December 2023 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 21 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज श्री महानन्दा नवमी है। नन्दा, देवी दुर्गा का ही एक रूप हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन आज ख़त्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, जल्द ही सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो आज आप फिट रहेंगे। आज आपको कोई कंपनी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। आज आपको फ़ोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी.. इससे घर में खुशियां आएंगी।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 9

वृष राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज खास बनाएंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोंच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ रेस्टुरेंट में खाना खाने का प्लान बनाएंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 5

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 2

कर्क राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक़ में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान.पान पर परहेज रखें। सोना चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 4

सिंह राशि- 

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरुरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा । छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आज आप शॉपिंग करने जायेंगे। आज आप बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए नयी योजना बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 7

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहने की जरूरत है। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको उम्मीद से कई गुना ज्यादा लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी समस्यायें ख़त्म होंगी। ऑयली फूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, कहीं घूमने जाएंगे।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 4

तुला राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत है। आज बच्चे अपने मन की बात माता से शेयर करेंगे, तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जायेगा। जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज से आज अधिक मुनाफा होगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जायेंगे। कार्य क्षेत्र में नयी योजना बनाएंगे। जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 8

धनु राशि- 

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट,

सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 9

मकर राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द्र बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपके लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि

आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यान पूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि- 

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरुर मिलेगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जाएंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

21 December 2023 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Magh Month 2024: माघ का महीना कब से शुरू होगा? जानें इस माह का महत्व और नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।