1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 28 February 2023: फरवरी माह के आखिरी दिन चमक जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, क्या आपके भी बदलेंगे सितारे?

Aaj Ka Rashifal 28 February 2023: फरवरी माह के आखिरी दिन चमक जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, क्या आपके भी बदलेंगे सितारे?

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 28, 2023 12:30 am IST,  Updated : Feb 28, 2023 06:14 am IST

Aaj Ka Rashifal 28 February 2023: मशहूर ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal 28 February 2023- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 28 February 2023 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 28 February 2023: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है।  नवमी तिथि आज पूरा दिन पार कर के अगली भोर 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक विष्कुंभ योग रहेगा।  साथ ही आज सुबह 7 बजकर 20 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र था, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू हो गया था जो आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 28 फरवरी का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की प्लानिंग बना सकते हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द ही मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी से विचार विमर्श कर सकते हैं। अपने गुरु से भी परामर्श लें। अगर आप दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज इस कार्य की

शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। महिलाओं का दिन काफी बिजी रहेगा। बच्चों के लिए नई डिशेज तैयार करेंगी। लवमेट्स कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। 

  • लकी रंग - सिल्वर
  • लकी नंबर- 6

वृष राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्तों में आई नोक-झोंक को दूर करेंगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। इस राशि के जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ हैं। अगर आप खेलकूद में रुचि रखते हैं, तो आज आपके कोच द्वारा अच्छी ट्रेनिंग मिलेगी और भविष्य की योजना की तैयारी में जुट जाएंगे। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपको कोई सरप्राइज देंगे। आपका मन ख़ुशी से झूम उठेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। 

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।  आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम को आप किसी सामारोह में जायेंगे जहां आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी।  इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं आज वो अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अच्छी कंपनी से डील फिक्स करेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको कहीं अच्छी जगह नौकरी के लिए ऑफर भी आ सकता है। मेडिटेशन करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर- 5

कर्क राशि

आज का दिन ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके काम करना चाहिए आपका काम सफल होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा, पढ़ाई करने में मन लगेगा। साथ ही आज बच्चे अपने पिता से परामर्श भी लेंगे।  लवमेट को रिंग गिफ्ट करेंगे तो रिश्तो में अधिक मजबूती आयेगी।  आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आय के नए रस्ते मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ घर का जरूरी सामान खरीदने मार्किट जाएंगे। लवमेट्स आज एक दूसरे का सम्मान करेंगे। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 7

सिंह राशि

आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज का दिन पढ़ाई में मन लगा रहेगा। दोस्तों के साथ आज बाहर जाने का प्लान बनेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। शाम का समय बच्चों के साथ बितेगा। साथ ही आज भाईयों के बीच प्रेम बढ़ेगा। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस दिन शुभ है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप नया मोबाइल खरीदने का मन बनायेंगे।

  • लकी रंग - ग्रे
  • लकी नंबर- 8

कन्या राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पहले की अपेक्षा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छे सौगात लेकर आया हैं। आपके कामों की तारीफ हो सकती हैं। साथ ही प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का ट्रांसफर  उनकी मनपसन्द जगह पर होगा। आप शारीरिक और मानसिक रुप से ठीक रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज किसी मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा पर जाते समय जरूरत का सामान साथ ले जाना मत भूलें।

  • लकी रंग - ब्राउन
  • लकी नंबर- 6

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी से बेवजह उलझने से बचें।  ऑफिस में अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जिन लोगों का स्टेशनरी का बिजनेस है उनको उम्मीद से अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपको कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।  परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। परिवारवालों के साथ बैठकर प्लान भी बनायेंगे। आपको किसी पुराने निवेश से फायदा होने के योग बन रहे हैं।  

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आयेगा। आपको घरवालों का भरपूर प्यार मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाऐंगे। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आने की संभावना बन रही हैं। धार्मिक कार्यो की तरफ आपका मन ज्यादा लगेगा। दाम्पत्य जीवन आज बेहतर रहने वाला है। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 2

धनु राशि

आज अपने दिन की शुरुआत नए उमंगों के साथ करेंगे। परिजनों के साथ आज शाम घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे।  रिश्तों में लंबे समय से चल रही परेशानियों का सलूशन मिलेगा, रिश्ते में मजबूती और नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा हैं, धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको सरकारी अधिकारियों से लाभ होने की संभावना है। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों की सहायता लेनी पड़ेगी। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की सम्भावना बनी हुई है। 

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर- 5

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपका दिन रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। हो सकता हैं, आज आप किसी नई रचना की शुरुआत करें। संभव हो तो कार्य शाम होने से पहले ही पूरा कर लें। इस राशि के जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी शो में एक्टिंग करने का ऑफर मिलेगा। बिजनेस में नई योजनाएं लागू करने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति से आज का दिन लाभदायी रहेगा। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनेगा। आप अपने घर के कार्यों को पूरा करने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 3

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे जो आपके लिए जरूरी हैं। साथ ही आपको काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके रिश्तों में भी संतुलन बना रहेगा। इस राशि के प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होने के चांस है, सरकारी टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा हैं। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो इस बात को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। 

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 8

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप पर वर्क लोड ज्यादा हो सकता है, लेकिन बिना हड़बड़ी किए काम करेंगे तो आसानी से पूरा कर लेंगे। बेहतर ये भी होगा कि आप शांत होकर अपनी प्रथामिकता को पहले तय करें।  इस राशि के सरकारी विभागों से जुड़े लोगों के ऑफिस में आज कोई शानदार पार्टी होगी। अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखें, इससे आपके बिगड़ते काम बन जाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज आपकी शादी के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जानेमाने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव हैइंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

वास्तु टिप्स: घर में भूलकर भी न लगाएं ये पेड़-पौधे, वरना परिवार की सुख-शांति हो जाएगी भंग

घर के मंदिर में ओम, स्वास्तिक, श्री बनाने से बरसती है धन की देवी की कृपा, जानिए अन्य फायदे

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।