1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज का राशिफल 29 जनवरी 2022: माह का आखिरी शनिवार, इन राशियों को मिलेगी खुशियां अपार

आज का राशिफल 29 जनवरी 2022: माह का आखिरी शनिवार, इन राशियों को मिलेगी खुशियां अपार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2022 03:54 pm IST,  Updated : Jan 28, 2022 03:54 pm IST

शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद अच्छा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Aaj ka rashifal 29 January 2022- India TV Hindi
Aaj ka rashifal 29 January 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन
  • शनिवार को शुक्र भी हो रहा है मार्गी

माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है । द्वादशी तिथि रात 8 बजकर 38 मिनट रहेगी, इसके साथ ही देर रात 2 बजकर 49 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर शुक्राचार्य धनु राशि में मार्गी होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन। 

मेष राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। आज कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक भी पक्ष मजबूत रहेगा।

Chankya Niti: मनुष्य के पास मौजूद ये चीज उन्हें बनाती है महान, कभी न छोड़े इसका साथ

वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। आपके दिये हुए उपहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। आज आपको पैसो के लेन-देन से बचना चाहिए। 

Aaj ka rashifal 29 January 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 29 January 2022

मिथुन राशि
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगा। 

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन बिल्कुल भी न करें ये काम, मां सरस्वती हो जाएगी नाराज

कर्क राशि
आज आपके जीवन में नये-नये बदलाव होंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुलेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिलेगा। ऑफिस में आपको अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

Aaj ka rashifal 29 January 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 29 January 2022

सिंह राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी। आपको सभी काम में सफलता हासिल होगा। 

कन्या राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से काफी खुश होगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी में आज आपको पदोन्नति होने के योग बने हुये है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। 

Aaj ka rashifal 29 January 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 29 January 2022

तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज आप नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। आज
आपका मन पूजा-पाठ में अधिक रहेगा। आज सोशल मीडिया के जरिये आपका कोई नया दोस्त बनेगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलकर दिन अच्छा रहेगा। 

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आज आपके कुछ खास कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे को समझाने की कोशिश करेंगे। 

Aaj ka rashifal 29 January 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 29 January 2022

धनु राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी। 

मकर राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें आपको गर्व करने की वजह देंगे। 

Aaj ka rashifal 29 January 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 29 January 2022

कुंभ राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आप परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के व्यापारियों को धन लाभ होगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

मीन राशि
आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपके तरक्की के नये रास्ते नजर आयेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे होंगे। आज पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।