1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 3 December 2022: वृष और मिथुन राशि के जातकों पर धन के देवता कुबेर बरसाएंगे कृपा, इन राशियों को लग सकती है शनिदेव की नज़र

Aaj Ka Rashifal 3 December 2022: वृष और मिथुन राशि के जातकों पर धन के देवता कुबेर बरसाएंगे कृपा, इन राशियों को लग सकती है शनिदेव की नज़र

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Yadav
 Published : Dec 03, 2022 06:20 am IST,  Updated : Dec 03, 2022 06:20 am IST

Aaj Ka Rashifal 3 December 2022: मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार शनिवार का दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

आज का राशिफल - India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के अगली सुबह 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज सूर्यदेव ज्येष्ठा नक्षत्र में शुक्र के साथ होंगे इसी दिन बुद्ध धनु राशि में आएगा। आज का पूरा दिन पार कर के अगली भोर 4 बजकर 35 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज सूर्यउदय से लेकर अगली सुबह 5 बजकर 34 मिनट तक यायीजययोग रहेगा। आज का पूरा दिन पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और स्वर्गलोक की भद्रा है।

मेष राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिये भी आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी की छोटी मोटी गलतियों को माफ़ कर देंगे, इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिल सकती है। सोसाइटी मे आपको मान-सम्मान मिलेगा।  

लकी रंग- मजेंटा 

लकी नंबर- 6

वृष राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। आज किसी काम में अपनों की मदद मिलेगी जिससे काम आसान हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जा सकता है, अपने आप पर प्राउड फील होगा। किसी काम में आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिला सकता है। 

लकी रंग- सफ़ेद 

लकी नंबर- 8

मिथुन राशि

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे।अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी, आप नयी योजना को सफल बनाने के लिए नई तकनीकों का सहारा लेंगे, काम आसान व जल्दी हो जायेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, घर के बड़े बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। 

लकी रंग- पर्पल 

लकी नंबर- 7

KARK RASHI
Image Source : INDIA TVKARK RASHI

कर्क राशि

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है , जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरुरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा। समय का पूरा सदुपयोग करें। शिक्षकों का दिन बेहतर होगा, बच्चों को कुछ नया सीखाएंगे। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

लकी रंग- पीला 

लकी नंबर- 1

सिंह राशि

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेगे। आप किसी की बायोग्राफी पढ़ सकते हैं। इस राशि के जो लोग राइटिंग में अपना भाग्य अजमाना चाहते हैं वो लोग पहले टॉपिक की रूपरेखा तैयार कर लें, काम में सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जा सकते हैं।

लकी रंग- गुलाबी

लकी नंबर- 6

KANYA RASHI
Image Source : INDIA TVKANYA RASHI

कन्या राशि

आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

लकी रंग- लाल

लकी नंबर- 2

तुला राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे होंगे। आपका अच्छा स्वास्थ्य आपके काम करने की क्षमता को बढ़ाएगा।  आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी योजना की शुरुआत करेंगे। संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें।

लकी रंग- नीला

लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन करेंगे। आप कोई भी पसंदीदा काम करेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए।

लकी रंग- ग्रे 

लकी नंबर- 4

DHANU RASHI
Image Source : INDIA TVDHANU RASHI

धनु राशि

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आज टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है, इससे निजात पाने के लिये जीवनसाथी का सहयोग लें।आज आपके घर ख़ास रिश्तेदार आ सकते हैं जिनसे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं।

लकी रंग- सिल्वर

लकी नंबर- 9

MAKAR RASHI
Image Source : INDIA TVMAKAR RASHI

मकर राशि

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस फ़ील्ड से जुड़ी हैं उनके लिए आज का दिन लाभदायक है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय, बच्चों के लिए निकालें और उनसे स्टडी के बारे में जानकारी लें। आज जरुरी काम से आपकी लम्बी यात्रा हो सकती है। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

लकी रंग- नीला 

लकी नंबर- 3

KUMBHA RASHI
Image Source : INDIA TVKUMBHA RASHI

कुम्भ राशि

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए, सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आज घर में रिश्तेदारों के आगमन से आपको अपने शेड्यूल में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे। बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें।

लकी रंग- हरा 

लकी नंबर- 5

मीन राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और तनाव महसूस हो सकता है, एनर्जेटिक फ़ूड खाएं तो राहत मिलेगी। आज शाम को बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं, बच्चे अपनी कुछ पर्सनल बातें शेयर करेंगे। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं।

लकी रंग- सी ग्रीन 

लकी नंबर- 2 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।