1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 3 May 2022: सिंह राशि वालों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 3 May 2022: सिंह राशि वालों को मिलेगा किस्मत का पूरा साथ, जानिए कैसा होगा आपका दिन

 Published : May 02, 2022 04:57 pm IST,  Updated : May 02, 2022 05:05 pm IST

आज देर रात 3 बजकर 18 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन।

Aaj Ka Rashifal 3 May 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 3 May 2022 Image Source : INDIA TV

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। आज वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को परशुराम जयंती भी है। इसके आलावा आज दस महाविद्याओं में से एक देवी मातंगी जयंती भी मनाई जाएगी। आज शाम 4 बजकर 16 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 18 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन।

मेष राशि

आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। मेहनत और लगन देखकर आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मधुरता आएगी।

वृष राशि

आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आप अपने मेहनत के दम पर धन लाभ के नये रास्ते खोलेंगे। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी चाहिए। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनको आज लाभ मिलेगा। महिलाओं को कोई उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal 3 May 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 3 May 2022

आज आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। आज किसी से भी मित्रता करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझ लेना चाहिए। कुल मिलकर आज आपका दिन ठीक रहने वाला है।

कर्क राशि

आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आयेंगे। आज शाम को आप किसी फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से आपको बड़ा मुनाफा होगा। घर के आसपास किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा।

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal 3 May 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 3 May 2022

आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे । राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगी । इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं ।

कन्या राशि

आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। कार्यों में आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal 3 May 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 3 May 2022

ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन शाम तक पूरा काम आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपके करियर में अचानक बदलाव आयेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आज वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आज सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे। साथ ही बॉस आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए पदोन्नति पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने क्लाइंट से अधिक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

धनु राशि

Aaj Ka Rashifal 3 May 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 3 May 2022

आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जायेंगे। व्यापारी वर्ग को आज फायदा होगी ।स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा । आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

मकर राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।

कुंभ राशि

Aaj Ka Rashifal 3 May 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 3 May 2022

आज आप सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा करेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आयेगा, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। आज आप भविष्य के लिए योजनाएँ बनायेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बनायेंगे। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता आपके हाथ लगेगी।

मीन राशि

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। जो छात्र घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा।

इसे भी पढ़ें-

Parshuram Jayanti 2022: परशुराम जयंती 3 मई को है, क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Chanakya Niti: किसी व्यक्ति को परखना हो तो इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं खाएंगे धोखा

Chanakya Niti: परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, दूसरों के सामने ना खोलें ये तीन राज, वरना हो जाएंगे बर्बाद

वास्तु टिप्स: बेडरूम में कभी इस जगह न लगाएं शीशा, झेलनी पड़ सकती हैं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां 

Vastu Tips: घर से आज ही हटा दें टूटा हुआ शीशा, वरना होगा ये नुकसान 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।