1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज का राशिफल 5 फरवरी 2022: वृश्चिक राशि वालों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, वहीं ये लोग काम के प्रति रहें सचेत

आज का राशिफल 5 फरवरी 2022: वृश्चिक राशि वालों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, वहीं ये लोग काम के प्रति रहें सचेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2022 05:09 pm IST,  Updated : Feb 04, 2022 05:09 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शनिवार है। पंचमी तिथि रविवार सुबह 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अपना राशिफल।

Aaj ka rashifal 5 February 2022 - India TV Hindi
Aaj ka rashifal 5 February 2022  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • शनिवार का दिन इन 5 राशियों के लिए अच्छा
  • वृष सहित इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ
  • जानिए 5 फरवरी 2022 का राशिफल

माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शनिवार है। पंचमी तिथि रविवार सुबह 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही शनिवार को बसंत पंचमी है। वहीं शाम 5 बजकर 42 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा और शाम 4 बजकर 9 मिनट तक उत्तराभाद्र पद नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको काफी धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। ऑफिस में आज काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा। लेकिन आज सभी रुके हुए काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आज लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा। 

Vastu Tips: घर में फिटकरी के उपाय बदल सकते हैं किस्मत, वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा

वृष राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। आज आपको साझेदारी के बिजनेस के लिये नया प्रपोज़ल मिलेगा। आज के दिन आपकी खुशी में चार चांद लगेंगे। इस राशि के विवाहित आज घर में कोई छोटी पार्टी का आयोजन करेंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा।

Aaj ka rashifal 5 February 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 5 February 2022 

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज बिजनेस से संबंधित यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा आपके लिए सुखद होगी। आज आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। ऑफिस में आज सभी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। बॉस आज आपके कामों से प्रभावित होगे, साथ ही आपकी सैलरी बढ़ाने का मन बनाएंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। 

बृहस्पति को मजबूत कर राजयोग दिलाता है सोना, लेकिन ये लोग न पहनें स्वर्ण

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस जाते समय आज कोई जरूरी फाइल आप भूल सकते हैं। बेहतर होगा कि आज पहले से अपने काम के प्रति सचेत रहें, आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी, साथ ही सफलता के नये अवसर भी प्राप्त होगे। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। 

Aaj ka rashifal 5 February 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 5 February 2022 

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में किसी काम को लेकर आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। लेकिन किसी अनुभवी की मदद आपके काम में मददगार साबित होगी। आज आप दूसरों के सामने बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग लाएंगी। आज के दिन अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। 

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जाएंगे, जहां बच्चे खूब मस्ती करेंगे। आज परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज ऑफिस में बॉस आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा, साथ ही जीवन में कुछ नये बदलाव आपके लिए फायदेमंद होंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे। 

Aaj ka rashifal 5 February 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 5 February 2022 

तुला राशि
आज आपका दिन महत्वपूर्ण है। कई दिनों से चली आ रही समस्या का आज समाधान मिलेगा। आज परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज कोई सहकर्मी आपसे मदद के लिए कहेगा। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।

वृश्चिक राशि
आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर विचार-विमर्श करेंगे। आज दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। कपड़ो का व्यापार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।

Aaj ka rashifal 5 February 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 5 February 2022 

धनु राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेगे। आज किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ होगा। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी घरेलू कार्य को पूरा करने में दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते को लेकर घर पर बात करेंगे। 

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज ऑफिस में काम ज्यादा होने से घर जाने में देर होगी। आज कुछ चीजों को लेकर आप सोच विचार में रहेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी को खुश रखने के लिए कुछ अच्छा-सा गिफ्ट करेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। 

Aaj ka rashifal 5 February 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 5 February 2022 

कुंभ राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। आज रुके हुए काम को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद आपके लिए कारगर साबित होगा। आज सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगे, जिससे लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी। आज घर पर अचनाक से कोई रिश्तेदार आयेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आज बिजनेस में अचानक धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे, जिसका आप भी भरपूर लाभ उठाएंगे। आज किसी अन्य पर सोच-विचार कर ही भरोसा करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज उधार दिए गए पैसे वापस मिलेंगे। आज अपने भविष्य के बारे में विचार करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।