1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 7 July 2022: नौकरी और बिजनेस में इन 5 राशियों के लिए रहेगा फायदे वाला दिन, वहीं इन्हें मिलेगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 7 July 2022: नौकरी और बिजनेस में इन 5 राशियों के लिए रहेगा फायदे वाला दिन, वहीं इन्हें मिलेगा लाभ

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jul 07, 2022 05:15 am IST,  Updated : Jul 07, 2022 06:12 am IST

Aaj Ka Rashifal 7 July 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 7 July 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang 7 July 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मेष राशि वालों का दिन खुशहाल रहने वाला है।
  • मिथुन राशि वालों का दिन लाभदायक रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 7 July 2022: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जायेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा।  इसके अलावा आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि 

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इस राशि के ctet स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज पढ़ाई में आपका मन लगेगा।  राजनीति से जुड़े लोग कोई नई कार्ययोजना शुरू कर सकते हैं। आप पिता के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं, उनसे आपको अच्छी सलाह मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्य की तारीफ की जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। वाहन लेने की चर्चा अपने परिवारवालों के साथ करेंगे, उनसे आपको पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको काफी हद तक आराम महसूस होगा। 

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर में किसी नन्हें मेहमान का आगमन होगा, जिससे घर में खुशियां आयेंगी। ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। किसी करीबी दोस्त की वजह से आपको अच्छी जॉब मिल सकती है, लेकिन आपको अपनी तरफ से मेहनत जारी रखनी चाहिए। फालतू के खर्चे पर आपको रोक लगाने की आवश्यकता है। लवमेट शॉपिंग पर जाने का प्लान बनायेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के फोल्लोवेर्स में वृद्धि होगी। आपका दांपत्य रिश्ता और मजबूत बनेगा। 

मिथुन राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। दांपत्य जीवन में हो रही नोक झोंक आज समाप्त होगी, जिससे आपके परिवार में सुख सौहार्द्र बढे़गा। विद्यार्थी वर्ग पुराने टॉपिक को न भूले, इसलिए उनको अभ्यास करते रहना चाहिए। पेट सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा, दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें, हो सकता है आज आप पर वर्क लोड ज्यादा हो। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत सफल होगी। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल 7 जुलाई 2022
Image Source : INDIA TVआज का कर्क राशिफल 7 जुलाई 2022

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आज आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी। नवविवाहित दंपत्ति अपने पार्टनर की मनपसंद डिश बनाएंगी, जिससे आपके रिश्ते मिठास घुलेगी। ज्वेलरी के कारोबारियों का आज अच्छा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आपके पिता कोई महत्वपूर्ण कार्य आपको करने को दे सकते हैं। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके प्रस्ताव पर कोई निर्णय लेंगे। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल 7 जुलाई 2022
Image Source : INDIA TVआज का सिंह राशिफल 7 जुलाई 2022

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें डिनर पर ले जा सकते हैं। आप नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए उत्सुक रहेंगे। BJMC स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गो को समय से दवाई दें, उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन में हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी,जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। ब्यूटी पार्लर का कारोबार कर रही महिलाओं को किसी पुराने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। 

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको किसी केस से अच्छा प्रॉफिट होगा। आपको घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, आज आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको सेल्स में अच्छा मुनाफा होने वाला है। राजनीति  से जुड़े लोगों के राजकाज की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने का विचार बनायेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल 7 जुलाई 2022
Image Source : INDIA TVआज का तुला राशिफल 7 जुलाई 2022

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। लवमेट के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा। दांपत्य रिश्ते में आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। स्पोर्ट्स में रूचि लेने वाले लोग आज अपने सीनियर्स से कुछ महत्वपूर्ण सीखेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शिक्षकों के ट्रान्सफर में आ रही रुकावट आज ख़त्म होगी, ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। 

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। ऑफिस के पेंडिंग वर्क को आज पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में हो रही नोक झोंक समाप्त होगी, एक दूसरे को और बेहतर समझेंगे। घर खरीदने का विचार अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति हासिल होगी।  मौसम परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों का दिन लाभदायक रहेगा। जो लोग TET की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम हासिल होंगे। 

धनु राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। कई दिनों से घर से दूर रह रहे लोग अपने जीवनसाथी से मिलने का मौका पाएंगे।  क्रेडिट कार्ड से फिजूल खर्चों से बचने की जरूरत है। अपने पिता की किसी टेंशन को कम करने का प्रयास करेंगे। आपका प्रमोशन किसी अच्छे स्तर पर होने की सम्भावना है। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद ले सकते हैं। बेकरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा।  स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से आज आपको छुटकारा मिलेगा,आप फिट रहेंगे। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल 7 जुलाई 2022
Image Source : INDIA TVआज का मकर राशिफल 7 जुलाई 2022

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है।  व्यापार में आपकी थोड़ी लापरवाही से नुकसान होने की सम्भावना है।नवविवाहित दंपत्ति आज शॉपिंग पर जा सकते हैं। आप किसी जरूरी सामान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।ऑफिस में आपके सहयोगी आपका सपोर्ट करेंगे। आप घर की किसी जिम्मेदारी को बाखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा, बड़े अधिकारियों से आपका अच्छा तालमेल बनेगा। आप कंप्यूटर सीखने का मन बना सकते हैं। 

कुंभ राशि

आज का कुंभ राशिफल 7 जुलाई 2022
Image Source : INDIA TVआज का कुंभ राशिफल 7 जुलाई 2022

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बड़ों की राय से कारोबार को और अच्छे से आगे बढ़ाएंगे। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। गवर्नमेंट जॉब  कर रहे लोगों का ट्रान्सफर जल्द उनकी मनचाही जगह होगा। आंख सम्बंधित समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं। लवमेट की फ़ोन पर लम्बी बात होगी, आपका रिश्ता और गहरा होगा। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोगों का दिन लाभदायक रहेगा। काफी दिनों से आपकी चल रही EMI आज पूरी हो जाएगी। 

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कोई नई बिजनेस डील आपके हाथ लगेगी, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। दांपत्य जीवन में हो रही नोक झोंक आज ख़त्म हो जाएंगी, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपको किसी निर्णय में माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग  के छात्रों का जल्द किसी अच्छी जगह प्लेसमेंट होगा। किसी अतिथि के आगमन से घर के माहौल में खुशियां बनी रहेंगी | स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़िए -

Vastu Shastra : घर की इस दिशा में लगाएं फीनिक्स पक्षी की तस्वीर, खुलेंगे सफलता और विकास के रास्ते

सावधान! अगर घर से निकलते ही दिखाई दें ये संकेत, तो न करें यात्रा, माना जाता है अशुभ

भगवान शिव से जुड़ी ये 5 अनसुनी बातें नहीं जानते होंगे आप, जानिए भोलेनाथ से जुड़े वो रहस्य जिनसे अंजान हैं अबतक!

Sawan 2022: तुलसी के साथ इन पौधों को भी लगाएं, होगी धन की वर्षा

Kajari Teej 2022 : कजरी तीज पर पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।