1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज का राशिफल 25 मई 2022: मेष राशि वालों का हो सकता प्रमोशन, इन 2 राशि वालों के पास आने वाला है पैसा

आज का राशिफल 25 मई 2022: मेष राशि वालों का हो सकता प्रमोशन, इन 2 राशि वालों के पास आने वाला है पैसा

 Published : May 24, 2022 07:00 am IST,  Updated : May 25, 2022 09:28 am IST

आज का राशिफल 25 मई 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा 25 मई को आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

आज का राशिफल 25 मई 2022- India TV Hindi
आज का राशिफल 25 मई 2022 Image Source : INDIA TV

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है।  दशमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगी।  आज रात 10 बजकर 44 मिनट तक प्रीति योग रहेगा।  साथ ही आज रात 11 बजकर 20 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।  इसके अलावा आज चौथा पंचक है। आगे हम इसी पर विस्तृत चर्चा करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा 25 मई को आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं।  घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। 

वृष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। 

मिथुन राशि

आज का राशिफल 25 मई 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 25 मई 2022

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज विदेश दौरे के चांस बन रहे हैं। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। 

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखें, सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। 

सिंह राशि

आज का राशिफल 25 मई 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 25 मई 2022

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आयेगी। किसी तरह का कोई भी निर्देश मानने के मूड में नहीं रहेंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप मन में राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा |

तुला राशि 

आज का राशिफल 25 मई 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 25 मई 2022

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। कोई बात साफ ढंग से न कह पाएं। 

वृश्चिक राशि

आज थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे।

धनु राशि

आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। अपने ही लोगों का साथ मिलेगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा। 

मकर राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। खासतौर से अधिकारियों के साथ अपने व्यवहार में सावधानी रखें। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से सफर पर जाना पड़ सकता है। इस राशि के लव लाइफ वालों के पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार का खर्च बढ़ सकता है। किसी एक ही विषय पर ध्यान देंगे, तो बेहतर रहेगा। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस हो सकता है। 

कुंभ राशि

आज का राशिफल 25 मई 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 25 मई 2022

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इस राशि के प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।

मीन राशि

आज का राशिफल 25 मई 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 25 मई 2022

आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दामपत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कई तरह के अनुभव आपको मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें - 

नौकरी और बिजनेस संबंधी परेशानियों को छूमंतर कर देगा पान का पत्ता, बस करना होगा ये छोटा सा उपाय 

Vastu Tips: बेड के नीचे से आज ही हटा लें ये चीजें, वरना पति-पत्नी के बीच होती रहेगी कलह

Santoshi Mata Vrat: शुक्रवार को क्यों नहीं खाते हैं खट्टा? जानिए मां संतोषी व्रत की पूजा विधि 

Vastu Tips: झाड़ू पर पैर लगाने से होती है ये परेशानी, भूलकर भी न करें ऐसा काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।