1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 23rd Oct 2025: भाई दूज पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, किस राशि के लिए साबित होगा खास और किसको करेगा निराश, जानें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23rd Oct 2025: भाई दूज पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, किस राशि के लिए साबित होगा खास और किसको करेगा निराश, जानें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Oct 23, 2025 06:21 am IST,  Updated : Oct 23, 2025 07:34 am IST

Aaj Ka Rashifal 23rd Oct 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व भाई दूज। इस शुभ दिन पर आयुष्मान योग और विशाखा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। साथ ही विश्वकर्मा पूजा भी आज ही मनाई जा रही है। जानिए आज का दिन किस राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा।

आज का राशिफल- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 23rd October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भइया दूज का त्योहार है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 51 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज का दिन बेहद खास है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज और विश्वकर्मा पूजा एक साथ मनाई जा रही है।

आज के दिन जहां बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करेंगी, वहीं इस शुभ दिन पर कई खास योग भी बन रहे हैं। 23 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास साबित होने वाला है। आइए जानते हैं आज के सभी शुभ संयोग और 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशिः पैसों के मामलों में सतर्क रहें

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मेष राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा, नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे।

शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 6

वृष राशिः व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा।

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 1

मिथुन राशिः उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलत फहमियाँ आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – 6

कर्क राशिः आज का दिन मिला-जुला रहेगा

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो हाउसवाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 5

सिंह राशिः आपके व्यवहार में सुधार होगा और नए दोस्त बनेंगे।

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

सिंह राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – 4

कन्या राशिः बिजनेस मीटिंग होगी सफल, उधार से राहत

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

कन्या राशि वालों आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।
शुभ रंग – सिल्वर
शुभ अंक – 9

तुला राशिः बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

तुला राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिशन में लगाई जा सकती है जहाँ लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 1

वृश्चिक राशिः कोरियर, सर्विस बिजनेस वालों को लाभ

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिज़नस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे।
शुभ रंग – पर्पल
शुभ अंक – 7

धनु राशिः आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

धनु राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी, साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 2

मकर राशिः जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मकर राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आज आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 2

कुंभ राशिः धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे, आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहाँ बाकी दोस्तों के साथ इंजॉय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते हैं जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लॉन्च नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी।
शुभ रंग – सैफ्रेन (केसरिया)
शुभ अंक – 7

मीन राशिः अच्छा व्यवहार दिलाएगा सम्मान 

Aaj ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

मीन राशि वालों आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है, खूब पानी पीयें, स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस में फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी।
शुभ रंग – मेहरून
शुभ अंक – 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें-  

Govardhan Puja Katha 2025: दिवाली के बाद क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा, जानने के लिए पढ़ें इसकी पौराणिक कथा

Bhai Dooj Puja Vidhi Aur Mantra: भाई दूज पर ऐसे करें अपने भैय्या को तिलक, जानें पूजा विधि और मंत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।