1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 20 April 2026: करियर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, कारोबारियों को बड़ी डील मिलने के योग, पढ़ें दैनिक सिंह राशिफल

Singh Rashifal 20 April 2026: करियर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, कारोबारियों को बड़ी डील मिलने के योग, पढ़ें दैनिक सिंह राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 20, 2026 06:23 am IST,  Updated : Apr 20, 2026 06:23 am IST

Singh Rashifal 20 April 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। करियर के क्षेत्र में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार से जानिए आज का सिंह राशिफल।

Singh Rashifal- India TV Hindi
सिंह राशिफल Image Source : FREEPIK

Singh Rashifal 20 April 2026: सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में आज के दिन वृद्धि देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी आज के दिन आप सुखद पल बिता सकते हैं। हालांकि आज गलत लोगों की संगति से बचकर रहने की आपको सलाह दी जाती है। आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सिंह वालों का दैनिक राशिफल विस्तार से। पढ़िए दैनिक राशिफल। 

सिंह राशिफल 20 अप्रैल 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन पसंदीदा काम को करने में गुजारेंगे। आज करियर के मामले में स्थिति बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज दुकानदारों को मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा। आपकी सेहत में अच्छे बदलाव आने से जीवन के हसीन पलों का लुत्फ आप उठा सकते हैं। घर के लोगों के साथ मिलकर कहीं घूमने आप निकल सकते हैं। 

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Astrology: 3 राशियों के लोग होते हैं सबसे भरोसेमंद, इन पर विश्वास करके नहीं होगा कभी पछतावा

Garun Puran: क्या मृत्यु के बाद 13 दिनों तक घर में ही रहती है आत्मा? क्या कहता है गरुड़ पुराण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।