Published : Apr 19, 2026 10:25 pm IST, Updated : Apr 19, 2026 10:25 pm IST
1/4Image Source : Freepik
राशिचक्र की कुछ राशियों को भरोसेमंद और वफादार माना जाता है। इन राशियों से कोई भी बात आप दिल खोलकर बता सकते हैं क्योंकि ये बड़ी से बड़ी राज की बात को भी दिल में छुपाकर रखते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
2/4Image Source : Freepik
वृषभ राशि- शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों को स्थिर स्वभाव वाला माना जाता है। इस राशि के लोग जुबान के पक्के होते हैं और कभी भी किसी के राज को खोलते नहीं हैं। इन पर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं।
3/4Image Source : Freepik
कर्क राशि- चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि के लोग भावुक और बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। ये लोग भी अपनी वादों के पक्के और दूसरों के प्रति वफादार होते हैं। अगर आप इनके सामने कोई राज बताते हैं तो ये उसे हमेशा दिल में दबाकर रखते हैं।
4/4Image Source : Freepik
मकर राशि- शनि के स्वामित्व वाली मकर वाले अनुशासित और अपने सिद्धांतों पर चलने वाले माने जाते हैं। ये लोग अगर आपसे कोई वादा करते हैं या आप इनको कोई राज बताते हैं तो समझ जाइए वादा निभाया जाएगा और आपका राज हमेशा राज रहेगा।