1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Weekly Horoscope 26 December 2022 to 1 January 2023: इस हफ्ते कुंभ राशि वाले दूसरों से न करें ये वादा

Kumbh Weekly Horoscope 26 December 2022 to 1 January 2023: इस हफ्ते कुंभ राशि वाले दूसरों से न करें ये वादा

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Sushma Kumari
 Published : Dec 23, 2022 02:50 pm IST,  Updated : Dec 23, 2022 02:50 pm IST

Aquarius Weekly Horoscope 26 December 2022 to 1 January 2023 कुंभ साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए कुंभ राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2023- India TV Hindi
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 Image Source : INDIA TV

Kumbh Saptahik Rashifal in Hindi कुंभ साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए कुंभ राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा और किस तरह से वो इसे बेहतर कर सकते हैं। पहले ये जानते हैं किन लोगों की कुंभ राशि (Aquarius) होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों का जन्म 22 जनवरी से 21 फरवरी के बीच होता है उनकी राशि कुंभ होती है। 

Aquarius Weekly Horoscope कुंभ साप्ताहिक राशिफल

गणेशजी कहते हैं की इस सप्ताह आपके पास अपने लिए पर्याप्त समय होगा, इसलिए मौके का लाभ उठाएं और अच्छे स्वास्थ्य के लिए टहलने जाएं और हो सके तो घर पर ही कुछ छोटे-छोटे व्यायाम करें। इस सप्ताह आपके कार्यभार में कुछ कमी आएगी जिससे खाली बैठने में आपका काफी समय बर्बाद हो सकता है। ऐसे में सिर्फ खाली बैठने की बजाय आपको कुछ ऐसा करना होगा जिससे आप अपने समय का सही सदुपयोग कर अपनी कमाई की क्षमता को बढ़ा सकें। 

आप अक्सर दूसरों से अपनी क्षमता से अधिक वादे करते हैं, जो न चाहते हुए भी आपको परेशानी में डाल देता है। लेकिन इस हफ्ते आपको ऐसा करने से बचना होगा। अन्यथा आप अपनी विश्वसनीयता खो सकते हैं। इसलिए केवल वही वादा करें जो आप देने में सक्षम हैं। यदि आप इस बात से सहमत हैं कि समय ही धन है, तो आपको बिना देर किए, अपनी क्षमता के शीर्ष तक पहुंचने के लिए इस सप्ताह सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए। नहीं तो आप सोचते रह जाओगे और कोई और आपसे आगे निकल जाएगा।

'कभी हम हारते हैं और कभी हम जीतते हैं' और आप भी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं। लेकिन जब भी आपको शिक्षा में असफलता का सामना करना पड़ता है तो आप इस तथ्य को पूरी तरह से भूल कर खुद को चोटिल कर लेते हैं। और ऐसा ही कुछ इस सप्ताह आपके साथ होने की संभावना अधिक रहेगी।

लेखक: श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं, उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें - 

Makar Saptahik Rashifal 26 December 2022-01 January 2023: इस सप्ताह मकर राशि वाले सोच समझकर करें खर्चा, वरना पैसों का होगा नुकसान

Dhanu Saptahik Rashifal 26 December 2022-01 January 2023: धनु राशि वालों को इस सप्ताह मिल सकता है बड़ा प्रमोशन, गाड़ी चलाते समय बरतें सावधानी

Vrishchik Saptahik Rashifal 26 December 2022-01 January 2023: इस सप्ताह आर्थिक समस्याओं से मिलेगी मुक्ति, छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें

Virgo Saptahik Rashifal 26 December 2022-01 January 2023: इस राशि के जातक कर सकते हैं विदेश का दौरा

Tula Saptahik Rashifal 26 December 2022-01 January 2023: इस सप्ताह तुला राशि वालों का मन रहेगा अशांत, बढ़ेगा जिम्मेदारियों का बोझ

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।