1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aquarius Weekly Horoscope 29 Aug - 4 Sep 2022: अचानक बढ़ सकते हैं खर्च, इस उपाय से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

Aquarius Weekly Horoscope 29 Aug - 4 Sep 2022: अचानक बढ़ सकते हैं खर्च, इस उपाय से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

 Written By: Anil Kumar Thakkar, Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Aug 28, 2022 02:10 pm IST,  Updated : Aug 28, 2022 02:10 pm IST

Aquarius Weekly Horoscope 29 Aug - 4 Sep 2022: चंद्र राशि के अनुसार कुंभ राशि के जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

Aquarius Weekly Horoscope 29 Aug - 4 Sep 2022- India TV Hindi
Aquarius Weekly Horoscope 29 Aug - 4 Sep 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अचानक आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी
  • नौकरी में अच्छा बदलाव मिलने की संभावना

Aquarius Weekly Horoscope 29 Aug - 4 Sep 2022: चंद्र राशि के अनुसार कुंभ राशि के जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

इस सप्ताह आपके जीवन के कई क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित रहने वाले हैं। इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य न खोएँ। ख़ास तौर पर मुश्किल हालात में कुछ भी फैसला लेते समय भविष्य का ज़रूर सोचें। इस सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा के अष्टम भाव में होंगे। अचानक आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी, परन्तु आप अपने घरवालों या साथी की मदद से अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए बेहतर यही होगा कि उनके साथ मिलकर एक सही बजट का प्लान करें और उसके बाद ही कोई भी ख़र्चा करें। याद रहे कि आप जो भी धन खर्च कर रहे हैं वो सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ों की खरीदारी के लिए ही हो। संभावना है कि इस सप्ताह घर के किसी सदस्य की सलाह आपको अतिरिक्त धन कमाने में मदद करेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। 

Capricorn Weekly Horoscope 29 Aug - 4 Sep 2022: धन के देवता कुबेर की रहेगी कृपा, कारोबार में भी मिलेगी सफलता

साथ ही मंगल के चतुर्थ भाव में होने से आप घर के सदस्यों पर खुलकर खर्च करते व उनके लिए उपहार लेते भी दिखाई देंगे। आपकी राशि में सप्ताह के अंत में चन्द्रमा का दशम भाव में होना ये दर्शा रहा है कि इस अवधि में आप में से कुछ को अपनी इच्छानुसार स्थानांतरण या नौकरी में अच्छा बदलाव मिलने की संभावना है। हालांकि इसके लिए आपको शुरुआत से ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपने संबंध बेहतर करके चलना होगा। इस सप्ताह आपके बड़े भाई-बहन आपकी किसी विषय को समझने में मदद करेंगे, जिससे आप अपने पूर्व के तनाव से मुक्ति पा सकेंगे। हालांकि इस दौरान बुध की सप्तम दृष्टि आपके द्वितीय भाव में मौजूद गुरु पर होने से आपको खुद को केवल और केवल अपनी पढ़ाई तक ही सीमित न रखते हुए दूसरी पाठयक्रम गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की ज़रूरत होगी। क्योंकि इससे ही आपके मन में रचनात्मक विचारों को वृद्धि हो सकेगी। 

Sagittarius Weekly Horoscope 29 Aug - 4 Sep 2022: धन प्राप्ति के बनेंगे योग, सेहत का रखें खास ध्यान

उपाय: किसी भी मंदिर जाकर बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

Virgo Weekly Horoscope 29 Aug - 4 Sep 2022: इन चीज़ों में निवेश करने से होगा लाभ, कुबेर जी बरसाएंगे कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।